{"_id":"5e0ba6a68ebc3e87dc4067f1","slug":"weather-hisar-news-rtk5350096183","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.9 किलोमीटर की गति से चली रही बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.9 किलोमीटर की गति से चली रही बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7.9 किलोमीटर की गति से चल रही बर्फीली हवाओं ने बेहाल कर दिया। हालांकि मंगलवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मगर इसके बावजूद यह सामान्य से काफी कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 3 जनवरी तक आंशिक बादल व बीच-बीच मे गरज चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.2 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से बादल छाए हुए थे और दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। करीब एक बजे सूर्य बादलों की ओट से निकला। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ। धूप निकलने से तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं से थोड़ी राहत भी मिली। मगर दिन ढलने के साथ ही फिर से बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।
जम्मू, कुल्लू व शिमला से भी ठंडा हिसार
जिले में पड़ रही ठंड का अंदाजा इसी से हिसार जम्मू, शिमला व कुल्लू से भी ज्यादा ठंडा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 12.4, कुल्लू का अधिकतम तापमान 17.8, जम्मू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दिनों के तापमान की स्थिति
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
21 दिसंबर-14.5-8.0
22 दिसंबर-12.1-6.9
23 दिसंबर-15.6-6.8
24 दिसंबर-12.2-5.7
25 दिसंबर-12.1-4.1
26 दिसंबर-12.2-3.3
27 दिसंबर-12.7-0.3
28 दिसंबर-10.5-0.2
29 दिसंबर-10.5-0.2
30 दिसंबर-8.6-3.6
विज्ञापन
जम्मू, कुल्लू व शिमला से भी ठंडा हिसार
जिले में पड़ रही ठंड का अंदाजा इसी से हिसार जम्मू, शिमला व कुल्लू से भी ज्यादा ठंडा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 12.4, कुल्लू का अधिकतम तापमान 17.8, जम्मू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले दिनों के तापमान की स्थिति
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
21 दिसंबर-14.5-8.0
22 दिसंबर-12.1-6.9
23 दिसंबर-15.6-6.8
24 दिसंबर-12.2-5.7
25 दिसंबर-12.1-4.1
26 दिसंबर-12.2-3.3
27 दिसंबर-12.7-0.3
28 दिसंबर-10.5-0.2
29 दिसंबर-10.5-0.2
30 दिसंबर-8.6-3.6