Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weak Western Disturbance is active over Haryana: Partially cloudy conditions will prevail until the 18th

हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18 तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी

Sat, 17 Jan 2026 10:20 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jan 2026 10:20 AM IST
सार

प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान के रात के तापमान में बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। 

विज्ञापन
weak Western Disturbance is active over Haryana: Partially cloudy conditions will prevail until the 18th
बादल, धुंध के बीच खेतों में लहलहाती फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अब दो-तीन हल्के बादल छाएंगे और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इस असर से सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे रात को पड़ने वाली ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन जल्द ही मौसम साफ हो गया। इससे दिन के तापमान में भी वृद्धि हुई। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
18 जनवरी तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान के रात के तापमान में बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। इसके बाद 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले विक्षोभ से 22 जनवरी तक आंशिक बादल वाही और उत्तरी जिलों पर केवल कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। इसके पीछे-पीछे 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 26 से 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 जनवरी को एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 से 31 जनवरी और 1 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। लगातार विक्षोभ के आने से इस माह में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी लेकिन दिन के तापमान गिरेंगे। साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed