फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging in the city due to heavy rain for one hour, pumpsets had to be installed to drain the water, there was jam everywhere, people remained upset

एक घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर में जलभराव, पानी की निकासी के लिए लगाने पड़े पंपसेट, जगह-जगह लगा जाम, लोग रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to heavy rain for one hour, pumpsets had to be installed to drain the water, there was jam everywhere, people remained upset
हिसार कैंप चौक पुल से बरसात के बाद भरे पानी से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में शुक्रवार शाम एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। उधर शाम 5 बजे जैसे ही सरकारी कार्यालयों सहित अन्य संस्थानों की छुट्टी हुई तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। इस दौरान लोगों को पानी में से गुजर अपने घर पहुंचना पड़ा। शहर में शाम साढ़े 5 बजे तक 10.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के कारण शिव नगर में एक मकान की छत की गिर गई। गनीमत रही कि इस घर में रहने वाले लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वीरवार हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। मगर दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा। धीरे-धीरे आसमान में काले बादल छाने लगे। शाम 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौने पांच बजे तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद शाम 7 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

यहां-यहां हुआ जलभराव
इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 9-11 मोड़, जिंदल चौक, अर्बन एस्टेट टू, मॉडल टाउन, पीएलए, कैंप चौक, आईजी चौक, आजाद नगर, कैमरी रोड, ऑटो मार्केट, पड़ाव चौक, मिल गेट रोड, सेक्टर 15 मोड़, कैंट एरिया, पुरानी सब्जी मंडी, बड़वाली ढाणी, सैनियान मोहल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव नगर : बच्चों के कमरे से बाहर निकलते ही गिरी छत
शिव नगर में वीरवार सुबह रामकुमार के मकान के एक कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में घर वाले बाल-बाल बच गए। हालांकि कमरे में रखा सामान छत के मलबे के नीचे दब गया। रामकुमार ने बताया कि हादसे से एक मिनट पहले मेरी 9 व 7 साल की पोतियां व एक चार साल का पोता इसी कमरे में खेल रहे थे। मैंने पत्नी से चाय मांगी। मैं घर के बाहर बैठा हुआ था। जैसे ही वह मेरे लिए चाय लेकर आई तो बच्चे भी उसके साथ बाहर आए। उनके घर से बाहर निकलते ही कमरे की छत गिर गई। रामकुमार ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं और दोनों ही मजदूरी करते हैं। वार्ड के पार्षद मनोहर लाल ने प्रशासन ने रामकुमार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
बारिश के कारण खंभे में आया करंट, नंदी की मौत
फव्वारा चौक पर स्थित आईजी ऑफिस के पीछे पेट्रोल पंप के सामने करंट लगने से एक नंदी की मौत हो गई । गो सेवा हेल्प लाइन समिति के संचालक सीता राम सिंगल ने बताया कि उन्हें वीरवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के सामने की करंट से नंदी तड़फ रहा है। वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा तब तक नंदी ने प्राण त्याग दिए थे। सीताराम सिंगल ने कहा कि नियमानुसार पोल पर बिजली मीटर को सड़क लेवल से 5 फुट ऊंचा लगाना जरूरी है। हर गली मोहल्ले व सेक्टरों में हर जगह सड़क से मात्र 2 से 3 फुट ऊंचाई पर ही मीटर लगाए गए हैं।
पुराने शहर में रोज 7 घंटे का बिजली कट
पुराने शहर में शामिल योग नगर, सैनियान मोहल्ला और शांतिनगर के निवासी पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन लगने वाले अघोषित कटों से परेशान है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोज सात से आठ घंटे का अघोषित कट लगता है। सैनियान मोहल्ला निवासी ललित सैनी व प्रवीण पाहवा, शांति नगर निवासी डॉ. अरुण कुमार, गोपाल, विकास, योग नगर निवासी सौरभ पपनेजा ने बताया कि उनके क्षेत्र में रोज सुबह करीब 7 बजे बिजली का अघोषित कट शुरू होता है और बार-बार शिकायत करने के बाद दोपहर दो बजे के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू होती है। इसके बाद भी कई बार कट लग जाते हैं, लेकिन सुबह से दोपहर के कट प्रतिदिन की बात हो गई है। बिजली कटों की यह समस्या पिछले करीब सात-आठ दिन से आ रही है।
शहर में चार जगह लगाने पड़े पंपसेट
जनस्वास्थ्य विभाग को शहर में कई जगह हुए जलभराव की निकासी के लिए पंपसेट की मदद भी लेनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार शांति नगर, ऋषि नगर ड्रेन के पास, कृष्णा नगर व प्रीति नगर में अतिरिक्त पंपसेट लगाकर पानी की निकासी की गई। इन एरिया से पानी निकालने में तीन से चार घंटे का समय लगा। इसके अलावा शहर में जगह-जगह विभाग के 150 कर्मचारी जीटी आदि की सफाई को लेकर तैनात रहे।

10 इंच की पेयजल लाइन में लीकेज, मरम्मत करने के दौरान दिल्ली रोड पर लगा जाम
दिल्ली रोड पर डिलेक्स बार के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की 10 इंच की लाइन में लीकेज हो गई। इस कारण से रोड पर पानी भरने लगा। दोपहर करीब एक बजे विभाग के कर्मचारी लीकेज ठीक करने पहुंचे। इस कारण से रोड को वन वे करना पड़ा। रात करीब 9 बजे लीकेज पूरी तरह से ठीक हो सकी। रोड वन वे होने के कारण दिनभर यहां जाम की स्थिति लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed