{"_id":"6782ec286d9d2a22ae01953d","slug":"waterlogging-in-hansi-hisar-news-c-21-hsr1020-543252-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साढ़े चारे घंटे हुई बारिश से बढ़ी ठिठुरन, हांसी में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साढ़े चारे घंटे हुई बारिश से बढ़ी ठिठुरन, हांसी में हुआ जलभराव
Sun, 12 Jan 2025 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:34 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान हांसी में बस स्टैंड के पिछले बाजार से गुजरते लोग।
हांसी। उपमंडल में शनिवार को लगातार साढ़े चार घंटे तक हल्की बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई। हालांकि बारिश के चलते धुंध में कमी आई।
जिससे दृश्यता बेहतर हुई। शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। दोपहर 12:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे बारिश शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल आने जाने वाले लोगों को भी समस्या हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत उमरा गेट पर पुरानी सब्जी मंडी के बाहर हुई। यहां पर कीचड़ के कारण कई लोग गिरते-गिरते बचे। वहीं बारिश को देखते हुए दुकानदारों ने भी समय से पूर्व अपनी दुकानें बंद कर दीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन