{"_id":"57dc43b04f1c1b7a31d47ded","slug":"water-supply-clean-water-supply-damage-water-supply-pipe-line-will-repair-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार शहरवासियों को जल्द मिलेगा दूषित पेयजल से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार शहरवासियों को जल्द मिलेगा दूषित पेयजल से छुटकारा
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजल की समस्या से छुटकारा
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को जल्द ही दूषित पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में पुरानी हो चुकी पेयजल पाइप लाइनों को बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे अप्रूवल के लिए पंचकूला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
पिछले छह महीने में शहर के मुख्यत: पटेल नगर, विजय नगर, भामाशाह नगर, शांत विहार, इंदिरा कॉलोनी, आजाद नगर, डोगरान मोहल्ला आदि से दूषित पेयजल सप्लाई होने की शिकायतें आ चुकी है। जिस कारण जनस्वास्थ्य विभाग द्वार इस समस्या से निपटने के लिए पुरानी पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइनें लगाई जाएंगी। शहर में डैमेज हो चुकी पेयजल लाइनों व पुरानी लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइनें लगाने के लिए 7 करोड़ की राशि का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस राशि को अप्रूवल मिलते ही शहर में नई पाइप लाइनें बिछाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
48.87 किलोमीटर की लाइन बिछाई जाएगी
शहर में बने तीन मुख्य जलघरों से करीब 48.87 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइनें बिछाई जाएगी। इन लाइनों में 16 इंच, 15 इंच, 14 इंच, 12 इंच, 8 इंच, 6 इंच, 4 इंच, 3 इंच आदि साइज की पाइप लाइनों को इस्तेमाल किया जाएगा। महाबीर कॉलोनी स्थित जलघर से जहां 23.90 किलोमीटर, आजाद नगर स्थित जलघर से 16.97 किलोमीटर व कैमरी रोड स्थित जलघर से करीब 8 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे शहर के तीनों मुख्य जलघरों से स्वच्छ पानी की सप्लाई हो पाएगी। इन पाइप लाइनों में मुख्य सड़कों पर जहां 24 इंच की बड़ी पाइप लाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं गली-मोहल्लों में 4 इंच की पाइप प्रयोग की जाएगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगाई जाएगी पेयजल पाइप लाइनें
महाबीर कॉलोनी जलघर से मिल गेट रोड़, 12 क्वाटर रोड, महाबीर कॉलोनी, शांति नगर, सैनियान मोहल्ला, शांति नगर, विजय नगर, भामाशाह नगर, शांत विहार, इंदिरा कॉलोनी, आजाद नगर, डोगरान मोहल्ला आदि क्षेत्रों में लाइन बिछाई जाएगी। वहीं आजाद नगर व कैमरी रोड स्थित जलघर से आजाद नगर की कॉलोनियों के साथ-साथ फ्रेंडस कॉलोनी, कैमरी रोड स्थित कॉलोनियां, पटेल नग, कैंप बाजार आदि क्षेत्रों में नई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
शहर में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। अप्रूवल मिलते ही शहर में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
- शीशपाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार