फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water reaches Petwad distributary canal in Hansi, water supply will continue smoothly after two days

Hansi: पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पहुंचा पानी, दो दिन बाद सुचारू रूप से मिलती रहेगी शहर की सप्लाई

Sat, 16 Mar 2024 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

हांसी में पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने के कारण लोगों को दो दिन बाद से सप्लाई सुचारू रूप से मिलती रहेगी। डिस्ट्रीब्यूटरी में अब 38 दिन बाद नहर में पानी पहुंचा है, इससे पहले नहर में पानी 24 से 28 दिन बाद आता था।

विज्ञापन
Water reaches Petwad distributary canal in Hansi, water supply will continue smoothly after two days
पेटवाड़ नहर में पहुंचा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी में पेयजल संकट गहरा गया था। 27 फरवरी से जनस्वास्थ्य विभाग ने आधे शहर में मंगलवार व शुक्रवार को राशनिंग करने का फैसला लिया था। वाटर टैंक में पानी की कमी होने के कारण विभाग ने यह निर्णय लिया था। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी ना होने के चलते वॉटर टैंकों में पानी खत्म ना हो जाए। जिसके चलते विभाग ने राशंनिंग का फैसला लिया था। शनिवार सुबह  पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी पहुंच गया।

विज्ञापन


नहर में पानी न होने के कारण आधे शहर में पेयजल की समस्या बढ़ गई थी। इसलिए विभाग ने जींद रोड पर स्थित पुराने जलघर से मंगलवार व शुक्रवार को राशनिंग का फैसला लिया हुआ था। जलघर में पानी की कमी होने के कारण विभाग को ऐसा करना पड़ा था। वहीं पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने के कारण लोगों को दो दिन बाद से सप्लाई सुचारू रूप से मिलती रहेगी। डिस्ट्रीब्यूटरी में अब 38 दिन बाद नहर में पानी पहुंचा है, इससे पहले नहर में पानी 24 से 28 दिन बाद आता था।
विज्ञापन


अब सिंचाईं विभाग ने रोस्टर बदल दिया है। लंबे समय से नहर में पानी न होने के कारण विभाग ने पेयजल में राशनिंग शुरू की गई थी। पूराने जलघर में पानी खत्म ना हो इसी के चलते आधे शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ा है। जिस कारण शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही थी। जलघर  में भी पानी कम  बचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आ गया है। अब जन स्वास्थ्य विभाग वाटर टैंको को भरने में लगा है। ऐसे में विभाग पेयजल सप्लाई रेगुलर दो दिन बाद होने की बात कह रहा है।  पुराने जलघर वाले इलाके में ही पेयजल की समस्या बनी हुई हैं। जबकी नए जलघर से पानी की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है।वहीं विभाग द्वारा शुरू से ही ऐसी स्थिति के लिए कोई प्लानिंग भी नहीं की गई थी। विभाग की कोई योजना न होने के कारण शहरवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

ये इलाका है प्रभावित 
पुराने जलघर से जुडे क्षेत्रों में राशनिंग का असर देखने को मिल रहा था। इससे आधा शहर प्रभावित था।  सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड़, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड़, जवाहर नगर, हुडा सेक्टर, माड़ल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यु सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर, लाल सडक़ का कुछ हिस्सा व शहर के कई अन्य हिस्सों में एक दिन छोडक़र पानी मिल रहा हैं।


अधिकारी के अनुसार
पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं था। अब नहर में पानी आ चुका है  अब टैंको को भरने का काम चल रहा है। दो दिन बाद  सप्लाई सुचारू रूप से मिलती रहेगी। पानी की कमी के चलते पुराने जलघर पर निर्भर क्षेत्रों में पानी की राशनिंग की गई थी।  -विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed