फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   water problem, water problem in Hisar, Hisar water problem, Hisar

सारा शहर कह रहा, हे भगवान कब आएगा पानी

Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
water problem, water problem in Hisar, Hisar water problem, Hisar
पानी की कमी - फोटो : bureau

हिसार शहर में अप्रैल माह की शुरुआत से पानी की चल रही किल्लत से डेढ़ लाख के करीब आबादी प्यासी है। शहर का 70 फीसदी एरिया पानी की कमी से जूझ रहा है। आलम यह है कि लोगों को नहाने का पानी तो दूर की बात है, प्यास बुझाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। महिलाएं, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य भी हाथों में मटके व बाल्टी उठाए पानी के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पानी का टैंकर देख लग जाती है भीड़
पानी की किल्लत से जूझ रहे शहर में पानी को लेकर इतना हड़कंप मचा हुआ है कि किसी कॉलोनी में कोई निजी पानी का टैंकर मंगवाता है तो उनसे पानी मांगने वालों की भीड़ लग जाती है। ज्यादातर सूर्य नगर, शिव नगर, मिल गेट क्षेत्र व 12 र्क्वाटर स्थित कॉलोनियों में ऐसे नजारे रोजाना देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


निजी टैंकरों की डिमांड बढ़ी
पानी की किल्लत के कारण शहर में निजी वाटर टैंकरों की डिमांड काफी बढ़ गई है। निजी वाटर सप्लाई करने वालों को जहां आम दिनों में मुश्किल से 10 वाटर टैंकर के ऑर्डर नहीं मिल पाते थे। वहीं पिछले एक सप्ताह से 100 से 150 टैंकर प्रतिदिन के ऑर्डर मिल रहे है। लेकिन निजी तौर पर पानी सप्लाई करने वाले शहर में इतने टैंकरों की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे है। कैमरी रोड स्थित निजी वाटर सप्लाई करने वाले संचालक का कहना है कि कैंटरों की डिमांड काफी बढ़ गई है। लेकिन प्रतिदिन 50 से 60 टैंकरों की ही डिमांड ही पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
पानी की कमी से शहर का 70 एरिया प्रभावित है। इनमें से भी शहर के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें पानी को लेकर काफी किल्लत है। इन क्षेत्रों की आबादी अधिक होने के बावजूद लोगों को पानी की सप्लाई पिछले पांच दिन से नहीं हो पाई है। इन क्षेत्रों में मुख्यत: सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, मिलगेट एरिया, रायपुर रोड व मिर्जापुर रोड स्थित कॉलोनियां, 12 र्क्वाटर रोड स्थित कॉलोनियां जैसे इंदिरा कालोनी, गांधी डेयरी कॉलोनी, भगत सिंह नगर, योग नगर, टिब्बा दानाशेर, भारत नगर, श्यामलाल ढाणी, शांति नगर, महावीर कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, पड़ाव मोहल्ला आदि क्षेत्रों में लोगों को पीने के लिए भी पानी मुहैया नहीं हो पा रहा।

बस, रेल यात्री भी पानी की कमी से परेशान
पानी की कमी का आलम यह है कि बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने से पानी की डिमांड भी अधिक बढ़ गई है। ऐसे में पीने के पानी की कमी से बस व रेल से यात्रा करने वाले भी परेशान हैं। रेलवे स्टेशन पर पानी की कमी का आलम यह है कि पानी की बचत करने के लिए रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्टेशन पर बने वाटर कूलर को बंद कर दिया जाता है। इस कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कुछ यही हाल बस डिपो का भी है। यहां भी यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

20 अप्रैल के बाद मिल पाएगी शहर को पानी की सप्लाई
नहर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खनौरी हैड से पानी छोड़ दिया गया है जो 19 अप्रैल तक जलघरों में पहुंचेगा। इस कारण 20 अप्रैल तक शहर में पानी की सप्लाई हो पाएगी। गौरतलब है कि नहर एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक नहरों की क्लोजिंग का समय था, जिसके चलते नहरों में सफाई कार्य के चलते पानी को रोका गया था।

खनौरी हैड से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। हिसार तक पहुंचने में पानी को पहुंचने में दो दिन का समय लगेगा। 20 अप्रैल तक शहर में पानी की सप्लाई हो जाएगी।
- विमल कुमार, एक्सईएन, नहर विभाग

जान जोखिम में डालकर पानी लाने को मजबूर सूर्य नगर की महिलाएं
सूर्य नगर व शिव नगर में पानी की कमी से हालात बद से बदतर होते जा रहे है। इन दोनों इलाकों में पानी की सप्लाई पिछले एक महीने से सुचारु रूप से नहीं हो पाई है। यहां के निवासियों का कहना है कि पिछले एक महीने से हफ्ते में सिर्फ एक बार ही पानी आया है। कॉलोनी की महिलाओं को पानी लाने के लिए कॉलोनी में बनी नहर को पार करने के लिए नहर के ऊपर डाले गए खंभों को पार कर पानी लाना पड़ रहा है।


जलघर होते हुए भी जूझ रहे पानी की कमी से
सूर्य नगर में सूर्य नगर व शिव नगर में पानी की सप्लाई के लिए जलघर भी बना हुआ है, जिसमें सातरोड स्थित जलघर से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पिछले एक महीने से सातरोड से पानी की सप्लाई नहीं छोड़ी जा रही, जिस कारण कॉलोनी के जलघर में भी पानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed