फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water leakage and sewerage overflow information will now be available immediately.

Hisar News: पानी की लीकेज और सीवरेज ओवरफ्लो की अब तुरंत मिलेगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water leakage and sewerage overflow information will now be available immediately.
-----हिसार आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) परियोजना को लेकर सोमवार को नगर निगम
हिसार। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) परियोजना के लिए सोमवार को नगर निगम में सिटी लेवल की बैठक निगमायुक्त नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आईसीसीसी सेंटर से जुड़े मोबाइल एप और अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निगमायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आईसीसीसी के माध्यम से पूरे शहर की सेवाओं की बेहतर निगरानी की जाएगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइट सिस्टम, ई-चालान और शहर की सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी। आईसीसीसी सेंटर से सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, पर्यावरण और वायु गुणवत्ता की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में लगाए जाने वाले फ्लो मीटर से पानी की लीकेज और सीवरेज ओवरफ्लो की जानकारी तुरंत प्राप्त होगी, जिससे मरम्मत और रखरखाव में आसानी होगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा प्वाइंट्स की निगरानी और नियमों के उल्लंघन पर चालान की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों के लिए आईसीसीसी से जुड़ा मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा, जिससे वे अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे दर्ज कर सकेंगे। सभी विभागों के समन्वय से आई-ट्रिपल-सी सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे हिसार को स्मार्ट, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

बैठक में कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधि राहुल वर्मा और संदीप शर्मा ने परियोजना की तकनीकी रूपरेखा, कार्यक्षेत्र, क्रियान्वयन रणनीति और समय-सीमा पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। समिति के सदस्यों ने आरएफपी के विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव और सुधारों पर विचार किया। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, एक्सईएन अमित कौशिक, एसई एफआर नेगी, एक्सईएन रविन्द्र जाखड़, मनोज कुमार, एसआई मेहर सिंह, एसई पवन कुमार, जतिन खुराना, एएसपी मंयक मुदगिल, अमित कुमार, एमई अमित बेरवाल, जेई ऋत्विक, कपिल सिंह शामिल रहे। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ के एसई विकास और एचएपीयूबी के आरओ शक्ति सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed