{"_id":"57f69e714f1c1bcd4e271660","slug":"water-disposal-water-disposal-in-hisar-water-disposal-in-hisar-colony-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगी गंदे पानी की समस्या से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगी गंदे पानी की समस्या से निजात
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर व शिव नगर के लोगों को अगले वर्ष की शुरुआत में गंदे पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। सूर्य नगर में बूस्टिंग स्टेशन के पास बनाए जा रहे डिस्पोजल टैंक प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रोजेक्ट को जनवरी महीने तक निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूर्य नगर व शिव नगर में गंदे पानी की निकासी के लिए सावित्री जिंदल द्वारा 2013 में डिस्पोजल टैंक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी। जिसका इस वर्ष की शुरुआत में कार्य आरंभ किया गया था। प्रोजेक्ट के अनुसार सूर्य नगर के डिस्पोजल टैंक को सूर्य नगर फाटक से होते हुए पाइप लाइन के द्वारा मॉडल टाउन डिस्पोजल टैंक से जोड़ दिया जाएगा। मॉडल टाउन डिस्पोजल टैंक तोशाम रोड़ स्थित हुडा डिस्पोजल टैंक से जुड़ा हुआ है। इससे सूर्य नगर व शिव नगर के गंदे पानी की निकासी हुडा डिस्पोजल टैंक तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
3.46 करोड़ आएगी लागत
इस प्रोजेक्ट में 3 करोड़ 46 लाख की लागत आएगी। प्रोजेक्ट के अनुसार सूर्य नगर में डिस्पोजल टैंक का निर्माण, डिस्पोजल टैंक को मॉडल टाउन डिस्पोजल टैंक तक पाइप लाइन द्वारा जोड़ना तथा हुडा डिस्पोजल टैंक तक जोड़ने का कार्य किया जाना है। सूर्य नगर में बनाए जा रहे डिस्पोजल टैंक की क्षमता 80 लाख लीटर की होगी। गौरतलब है कि सूर्य नगर रेलवे फाटक के नीचे से पाइप लाइन गुजारने के लिए रेलवे द्वारा हाल ही में 40 इंच के पाइपों को रेलवे लाइनों के नीचे से गुजारने का कार्य किया गया है। डिस्पोजल टैंक को मॉडल टाउन तक जोड़ने के लिए इन्हीं पाइप लाइनों के बीच से 20 इंची की पाइप लाइनों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
करीब 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत
डिस्पोजल टैंक प्रोजेक्ट पूरा होने पर सूर्य नगर व शिव नगर के करीब 20 हजार लोगों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इन दोनों कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण घरों के आसपास व गलियों में पानी जमा रहता है।
सूर्य नगर डिस्पोजल टैंक से मॉडल टाउन डिस्पोजल टैंक को जोड़ने के लिए इसी सप्ताह पाइप लाइन डालने का कार्य आरंभ किया जाएगा। प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश की जा रही है।
- जसवंत सिंह, एक्सइएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार