फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   WATER CRISIS IN HISAR DISTT. VILLAGE

नहर आने के बाद भी पानी के लिए तरस रहे लोग, जलघर से कैंपर भरकर चला रहे काम

Mon, 15 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
WATER CRISIS IN HISAR DISTT. VILLAGE
प्रताप नगर में घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं - फोटो : Hisar
नहर आने के बाद भी शहर में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। एक माह से पानी की किल्लत झेल रहे लोग पानी के टैंकर खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि जलघर के टैंकों को भरने का काम चल रहा है, लेकिन जलघर अभी आधे से ज्यादा खाली है। ऐसे में सुचारु रूप से पानी की सप्लाई आने में अभी वक्त लगेगा। रविवार को अमरदीप कॉलोनी से रोहताश और भुवन कैमरी रोड जलघर से कैंपर भरने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी पानी की सप्लाई आ रही है तो कभी नहीं। ऐसे में उन्हें रोजाना अमरदीप कॉलोनी से यहां आकर पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, प्रताप नगर में पानी की सप्लाई नहीं आने पर लोगों में रोष हैं। स्थानीय निवासी जय सिंह वर्मा, विजय गर्ग, अविनाश आर्य, संदीप गुर्जर, अशोक राजपाल, सुमन हिंदुजा, चंद्रकांता, बिंदिया गर्ग, गायत्री देवी का कहना है कि एक माह बाद शनिवार को कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई आई, लेकिन पानी पीने योग्य नहीं है। पानी में पीलापन नजर आ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गली में लगे हैंडपंप से पानी भरकर काम चला रहे हैं, लेकिन रविवार को भी पानी की सप्लाई एक समय भी नहीं आई।
विज्ञापन

15 दिन बाद धोए कपड़े
प्रताप नगर निवासी चंद्रकांता का कहना है कि पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने पानी की सप्लाई का इंतजार करके रविवार को 15 दिन बाद कपड़े धोए हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले एक बार सप्लाई आई थी। वह भी पानी काम का नहीं था। गंदा पानी आने से बीमारी होने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 रुपये में सप्लाई हो रहा टैंकर
पानी का टैंकर सप्लाई करने वाले महाबीर कॉलोनी निवासी राजेंद्र का कहना है कि वह 600 रुपये में पानी का टैंकर सप्लाई कर रहे है। रोजाना 5 से 7 टैंकर सेक्टर-13, अर्बन एस्टेट और सेक्टर 16-17 में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा पानी की समस्या सेक्टरों में भी बनी हुई हैं।
वर्जन
हमारी ओर से टैंक को भरने का काम चल रहा है। महाबीर कॉलोनी जलघर में नहर से पानी काफी कम आ रहा है। सप्लाई को सुचारु होने में अभी एक सप्ताह और लगेगा।
- एसके सरदाना, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed