फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voting for the executive committee of the Nagar Palika Employees Union unit Hisar today, for the first time there is a contest between four panels

Hisar News: नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई हिसार की कार्यकारिणी के लिए मतदान आज, पहली बार चार पैनल में मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voting for the executive committee of the Nagar Palika Employees Union unit Hisar today, for the first time there is a contest between four panels
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई हिसार की कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। पहली बार चुनावी मैदान में 4 पैनल के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान 800 से ज्यादा कर्मचारी मतदान करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 17 दिसंबर को संघ के चुनाव के लिए पूर्व प्रधान राजेश बागड़ी, सुरेंद्र उर्फ गोलू, पवन चौहान, पवन पाहवा व श्याम ने नामांकन भरा था। इन प्रत्याशियों को 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक अपनी पैनल की लिस्ट जमा करवाने का समय दिया गया था। साथ ही नाम वापसी का दिन भी निर्धारित किया गया था। इन प्रत्याशियाें में से श्याम दरोगा ने अपने पैनल की लिस्ट जमा नहीं करवाई, जिस पर उसका नामांकन रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

-------
इन पदों के लिए होगा चुनाव
इस दौरान प्रधान के अलावा वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, कैशियर, प्रेस सचिव, संगठन सचिव, मुख्य संगठन सचिव, मुख्य सलाहकार व ऑडिटर का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनके बीच कड़ा मुकाबला
प्रत्याशी चुनाव चिह्न
राजेश बागड़ी-उगता सूरज

सुरेंद्र उर्फ गोलू-रेल का इंजन
पवन चौहान-कुर्सी

पवन पाहवा-साइकिल
------------------
चुनाव के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात करने की मांग
चुनाव से एक दिन पहले एक पैनल के लोग संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवाने व मौके पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करवाने की मांग की। इस पर संयुक्त आयुक्त ने सीसीटीवी के लिए संबंधित शाखा को निर्देश दिए कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ली जाए। अगर कोई सीसीटीवी बंद पड़ा है तो उसे ठीक कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed