फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana hit by cold wave, Orange alert due to dense fog in Hisar, Balsamand temperature lowest in state

हरियाणा शीतलहर की चपेट में आया: हिसार में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, बालसमंद का तापमान प्रदेश में सबसे कम

Mon, 25 Dec 2023 08:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2023 08:34 AM IST
सार

रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। चूंकि अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मगर इस दौरान जो भी किसी कार्य के लिए बाहर निकला, उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर वाहन चालकों को दिन के समय लाइट ऑन रखनी पड़ी।

विज्ञापन
Haryana hit by cold wave, Orange alert due to dense fog in Hisar, Balsamand temperature lowest in state
साउथ बाईपास पर छाया कोहरा व गुजरते वाहन।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में सुबह छाए कोहरे के कारण दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। इस कारण से सुबह के समय वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। चूंकि अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मगर इस दौरान जो भी किसी कार्य के लिए बाहर निकला, उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर वाहन चालकों को दिन के समय लाइट ऑन रखनी पड़ी। साथ ही वाहनों की गति भी काफी कम रखनी पड़ी। इस वजह से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने पर धीरे-धीरे कोहरा छंटा। इसके अलावा शाम तक हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन


दिन के तापमान में बढ़ोतरी तो रात में नहीं आया बदलाव
रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed