फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vipin Wadhwa riding a bicycle won the race for President of GJU Non-Teaching Employees Union

Hisar News: साइकिल पर सवार विपिन वधवा ने जीती जीजेयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधानी की दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vipin Wadhwa riding a bicycle won the race for President of GJU Non-Teaching Employees Union
प्रधान बनने पर विपिन वधवा।  संवाद 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में साइकिल पर सवार विपिन वधवा प्रधान बने। इसके अलावा उनके पैनल के पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इस दौरान उप प्रधान दीपक, महासचिव संदीप झुरिया, सचिव राजेश, सह सचिव सुरेश और कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी बनी। दूसरे पैनल के पास सिर्फ महासचिव का पद गया। विवि परिसर के फैकल्टी हाउस में सुबह 8 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम करीब 4 बजे के बाद विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के लिए दो पैनल बने थे। इसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव करवाए गए। दोनों पैनल से 6-6 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं प्रधान पद के लिए एक महिला समेत तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। विवि में गैर शिक्षक कर्मचारियों के कुल 536 वोट थे। विपिन वधवा पैनल चुनाव चिह्न साइकिल का निशान है जबकि मोहिंद्र कुमार पैनल का चुनाव चिह्न उगता हुआ सूरज है।
विज्ञापन

कितने वोट रद्द हुए
पद रद्द वोट
प्रधान 04
उप प्रधान 05
महा सचिव 08
सचिव 07
सह सचिव 03
कोषाध्यक्ष 04

किसे कितने वोट मिले
पद वोट
प्रधान पद
विपिन 268
मोहिंद्र शर्मा 196
माया देवी 32
उप प्रधान
दीपक 275
रोहताश कुमार 222
महासचिव
कवंल सिंह 238
संदीप झुरिया 256
सचिव
राजेश कुमार 275
ईश्वर सिंह 220
सह सचिव
सुरेश कुमार 282
उपेंद्र 216
कोषाध्यक्ष
अनिल कुमारी शर्मा 283
अमरीक सिंह 215


सभी कर्मचारियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। कर्मचारियों के प्रमोशन करवाना, कमियों का सुधार करवाना और नई पोस्ट लेकर आना प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा कर्मचारियों की सारी समस्याओं के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए नए क्वार्टर के लिए भी बात की जाएगी। - विपिन वधवा, प्रधान, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ, जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed