फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VIP marriage, Congress leader Chandra mohan, Ex CM Bhajanlal grand son, Hisar

पूर्व सीएम भजनलाल के पोते के रिसेप्शन में आशीर्वाद देने पहुुंचे सैकड़ों वीआईपी

Mon, 19 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 19 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
VIP marriage, Congress leader Chandra mohan, Ex CM Bhajanlal grand son, Hisar
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के बेटे के रिसेप्शन में मौजूद कुलदीप बिश्नोई, जस्मा देवी व अन्य - फोटो : bureau

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते सिद्धार्थ बिश्नोई की शादी के रिसेप्शन समारोह में सैकड़ों की संख्या में वीआईपी ने शिरकत की। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई के पुत्र-पुत्रवधू को आशीर्वाद देने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे।

विज्ञापन

राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से ही वीआईपी आना शुरू हो गए थे। विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक जसमा देवी, विधायक रेणुका बिश्नाई ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक वेद नारंग, विधायक बलवान दौलतपुरिया, विधायक टेकचंद शर्मा, विधायक रणबीर सिंह गंगवा, इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, विधायक जयप्रकाश, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, प्रसन्नी देवी, पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता, पूर्वमंत्री छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक राव धर्मपाल, पूर्व विधायक बच्चन सिंह आर्य, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व विधायक धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, शारदा राठौड़, अनीता यादव, प्रदीप जैलदार, मेयर शकुंतला राजलीवाला, भाजपा नेता मनदीप मलिक, राजेंद्र सूरा, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, रवि सैनी, विरेश शांडिल्य पहुंचे। ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानिंद्रजीत सिंह बिट्टा, पंजाब से जगतगुरु पंचानद महाराज, मशहूर अभिनेता यशपाल शर्मा सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कांग्रेसियों की दूरी
नारनौंद से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजबीर संधू, आदमपुर से प्रत्याशी रहे सतेंद्र सिंह कांग्रेस भवन तक आने के बावजूद समारोह तक नहीं पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में फ्लेमिंगो तक आए पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेलो ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed