फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vinod's body was not picked up, protested in the city after picketing at IG office

विनोद हत्याकांड: छठे दिन भी नहीं उठाया शव, आईजी कार्यालय पर धरना देने के बाद शहर में किया प्रदर्शन

Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
सार

ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में से मृतक विनोद की पत्नी को सहायता राशि के लिए 50 लाख रुपये व घायलों को 25-25 लाख रुपये के लिए दिए जाएं।

विज्ञापन
Vinod's body was not picked up, protested in the city after picketing at IG office
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के मीरकां गांव निवासी विनोद की हत्या मामले में सभी 17 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छठे दिन रविवार को भी नागरिक अस्पताल में परिजन धरने पर बैठे रहे। वहीं सुबह करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी क्रांतिमान पार्क में इकट्ठे हुए।

विज्ञापन


वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे आईजी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस बीच आईजी राकेश कुमार आर्य की गैरमौजूदगी में डीडीए (उप जिला अटॉर्नी) सुनील परुथी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद क्रांतिमान पार्क से नागरिक अस्पताल तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रोहतक: पिता ने किया था मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती होने के बाद ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में से मृतक विनोद की पत्नी को सहायता राशि के लिए 50 लाख रुपये व घायलों को 25-25 लाख रुपये के लिए दिए जाएं। सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस के लिए और मृतक की पत्नी को डीसी रेट पर नौकरी के लिए व मृतक की पत्नी को सरकारी जमीन में से पांच एकड़ जमीन दी जाए। हत्यारोपियों पर हत्या की धारा व एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे प्रदेश के गृहमंत्री का बस अड्डे के बाहर पुतला भी फूंका।

सरपंच के भतीजे विजय व भागीरथ को आज अदालत में करेंगे पेश

इधर आरोपी संदीप उर्फ ढांगी को एक दिन के व राजपाल उर्फ गोलू को दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी भागीरथ व सरपंच के भतीजे विजय को तीन-तीन दिन के रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से रिमांड अवधि में वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा रिमांड अवधि में आरोपियों ने पुलिस को क्या जानकारी दी, इसके बारे में पुलिस ने चुप्पी साधी है।

बस अड्डे से नागौरी गेट तक निकालेंगे कैंडल मार्च

सोमवार शाम पांच बजे पीड़ित पक्ष बस अड्डे से नागौरी गेट तक कैंडल मार्च निकालेगा। मामले की जानकारी भीम आर्मी के जिला प्रधान प्रदीप भानखड़, विक्की टांक, प्रेस प्रवक्ता संतलाल आंबेडकर, प्रभारी विजय अठवाल, मनोज अठवाल, गुरमेल ढाबी, चाहाना, सत्यवान दहिया ने दी है। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के संस्थापक व राष्ट्रीय आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन 22 दिसंबर को हिसार में आ सकते हैं। प्रेस प्रवक्ता संतलाल आंबेडकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ट्वीट कर सरकार को कहा कि अगर पीड़ित पक्ष की मांगें जल्द नहीं मानीं तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो का रिमांड जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। -विकास कुमार, पुलिस प्रवक्ता, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed