{"_id":"6577f1740bac202d5b09e6d8","slug":"vinay-bura-son-of-a-stenographer-got-sixth-rank-in-the-country-in-clat-hisar-news-c-21-hsr1020-277468-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्टेनोग्राफर के बेटे विनय बूरा ने क्लैट में देशभर में पाई छठी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्टेनोग्राफर के बेटे विनय बूरा ने क्लैट में देशभर में पाई छठी रैंक
विज्ञापन
हिसार। हिसार के छात्र विनय बूरा ने क्लैट (संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा) के परिणाम में देशभर में छठी रैंक हासिल की है। हिसार जिले के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने क्लैट की अच्छी रैंकिंग हासिल की है। इन सभी विद्यार्थियों का देश के अच्छे लाॅ शिक्षण संस्थानों में दाखिला होना तय है। टॉपर विद्यार्थी विनय बूरा ने बताया कि वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बंगलूरू में दाखिला लेंगे। वे वकील बनकर कारपोरेट सेक्टर में कॅरिअर बनाना चाहते हैं।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का परिणाम रविवार को घोषित किया गया है। इसमें हिसार के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 2024 के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की। क्रॉस एंड क्लाइंब एकेडमी के विद्यार्थी विनय बूरा मूल रूप से गांव बधावड़ निवासी हैं। उनके पिता मनवीर सिंह बूरा फतेहाबाद की अदालत में स्टेनोग्राफर हैं। विनय की मां बबलेश गृहिणी हैं। विनय ने बताया कि वह कारपोरेट में जाना चाहते हैं। क्रॉस एंड क्लाइंब एकेडमी के निदेशक अशोक हुड्डा ने बताया कि उनके संस्थान के 40 विद्यार्थियों ने टॉप रैंकिंग हासिल की हैं। इसके आधार पर उनका देश भर के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में हो जाएगा।
मैं वकील बनकर कारपोरेट क्षेत्र में काम करना चाहता हूं। इस लक्ष्य के लिए मैंने रोजाना 8 घंटे पढ़ाई की। एकेडमी के शिक्षकों ने काफी सहयोग किया। मैं दूसरे युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि लगातार अभ्यास करें तो लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। विनय
विज्ञापन
मेरी 371वीं रैंक आई है। मेरे पिता पवन गर्ग अकाउंटेंट और मां सीमा गर्ग गृहिणी हैं। बहन नीतिश अग्रवाल वकील हैं। बहन से प्रेरित होकर लॉ के क्षेत्र में आए। लॉ के बाद यूपीएससी करना चाहता हूं। मैंने रोजाना 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई की थी। - वंश गर्ग