{"_id":"66d3a45f5bc4607d530abfb4","slug":"villagers-will-not-allow-leaders-to-enter-to-ask-for-votes-hisar-news-c-21-hsr1034-454486-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाणी कुम्हारान, पीरान व पीरांवाली में वोट मांगने के लिए नेताओं को नहीं घुसने देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाणी कुम्हारान, पीरान व पीरांवाली में वोट मांगने के लिए नेताओं को नहीं घुसने देंगे ग्रामीण
Sun, 01 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
हांसी में बरवाला रोड पर जाम लगाते ग्रामीण।
हांसी (हिसार)। नशा मुक्त गांव ढाणी कुम्हारान, ढाणी पीरान व ढाणी पीरांवाली में नेता अब वोट मांगने नहीं जा सकेंगे। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जब तक गांव ढाणी कुम्हारान में दो दिन पहले खोला गया शराब ठेका बंद नहीं किया जाता तब तक किसी भी नेता को इन तीनों गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
शराब का ठेका खोले जाने को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने हंगामा किया। यहां ठेके के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हुए व इसका विरोध किया। ग्रामीण अब ठेका हटवाने के लिए रविवार से ठेके के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया गया। जिस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कैमरा नहीं लगाने दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ठेके के सामने अनिश्चितकालीन धरना लगाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है इस धरने में ढाणी पीरान, ढाणी पीरांवाली भी उनका साथ देंगे। यह दोनों गांव उनके साथ लगते गांव हैं।
पुलिस ने करीब एक महीने पहले गांव को नशा मुक्त घोषित किया था। इसके बावजूद गांव में वीरवार को ठेके के लिए खोखा लाकर रखा गया था, जिसमें कुछ लोगों ने शराब बेचना शुरू कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ। तब पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। पंचायत ने भी ठेका बंद करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने दिया। रविवार से धरना शुरू किया जाएगा। इसमें ढाणी पीरान व ढाणी पीरांवाली के ग्रामीण भी साथ देंगे। जब तक ठेका गांव से नहीं हटता तब तक गांव में किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए घुसने नहीं दिया जाएगा। - अनूप, सरपंच, ढाणी कुम्हारान
गांव ढाणी कुम्हारान में जब तक शराब का ठेका बंद नहीं होगा तब तक तीनों गांवों में किसी नेता को घुसने नहीं देंगे। तीनों गांव ठेके के विरोध में है। - पवन कुमार, सरपंच, ढाणी पीरांवाली।