फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers staged a protest at the school gate, the DEO-BEO was held hostage

ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया धरना, डीईओ-बीईओ को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest at the school gate, the DEO-BEO was held hostage
हिसार। बुगाना गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में स्कूल मुखिया व क्लर्क के बीच विवाद शुक्रवार को तूल पकड़ गया। कई दिनों से चल रहे विवाद का निपटारा करवाने गए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कुलदीप सिहाग व बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को ग्रामीणों ने स्कूल में बंधक बना लिया। इस दौरान शिक्षकों के तबादले की मांग करते हुए ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षकों के तबादले को लेकर ग्रामीण भी दो गुटों में बंटते नजर आए। इसको लेकर स्कूल परिसर में कई देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना बरवाला प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी खुद धरने पर आए व ग्रामीणों से बातचीत की। डीईओ ने ग्रामीणों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। डीईओ ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने व स्कूल के सही संचालन करने की अपील की है। ग्रामीणों ने डीईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, मामले में विवादापस्त चारों शिक्षकों को खंड शिक्षा कार्यालय बरवाला में भेजा गया, ताकि कुछ दिन तक स्कूल का माहौल शांत रहे। डीईओ ने इस मामले की जानकारी शिक्षा निदेशालय को भी दी है। डीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी व ग्रामीणों से स्कूल का सही संचालन के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्कूल पूरे गांव के सहयोग से सही चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को बुगाना के राजकीय विद्यालय में कार्यवाहक स्कूल मुखिया शालू ने क्लर्क के कमरे पर ताला लगा दिया था। ताला लगाने के बाद क्लर्क ने इसकी वीडियो बना ली व सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। स्कूल मुखिया का आरोप है कि क्लर्क बिना छुट्टी लेकर स्कूल में नहीं आता है। स्कूल का माहौल खराब होता देख गुस्साए ग्रामीणों ने धरना देकर पूरे स्टाफ के तबादले की मांग की।

बंधक बनाने वाली कोई घटना नहीं हुई। हम मामले का निपटारा करवाने गए थे। ग्रामीणों व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी से बातचीत की। धरने पर बैठे ग्रामीणों की बात सुनी। इस बारे में मैंने शिक्षा निदेशालय में भी बातचीत की है। मामले का निपटारा करवा दिया है। फिलहाल चार शिक्षकों को बीईओ ऑफिस बरवाला में अटैच किया गया है।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed