Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Villagers shaved for not getting an alternate route from Hisar to Talwandi Rana
{"_id":"61d33ea944254d1a121c6b4c","slug":"villagers-shaved-for-not-getting-an-alternate-route-from-hisar-to-talwandi-rana-hisar-news-hsr6211470136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से तलवंडी राणा तक वैकल्पिक रास्ता नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से तलवंडी राणा तक वैकल्पिक रास्ता नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कराया मुंडन
हिसार। तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को ग्रामीणों ने हिसार से तलवंडी राणा तक वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने पर विरोधस्वरूप मुंडन कराया। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार बिना किसी देरी के तलवंडी राणा व आसपास के ग्रामीणों के लिए एयरपोर्ट की दीवार के साथ-साथ सबसे छोटा वैकल्पिक मार्ग दे ताकि ग्रामीणों की मुश्किलें कम हों। बता दें कि हवाई अड्डे के विस्तार के लिए हिसार-बरवाला मार्ग बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंडन कराने वालों में ग्रामीण किशन हाकला, लीला राम कोहली, जोगिंद्र मनकस, कृष्ण मुक्कड़ व महावीर बटार में शामिल रहे। ओपी कोहली ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। सरकार को वर्तमान मार्ग बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि हमें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेश संदलाना, भूपेंद्र गंगवा, आप जिलाध्यक्ष संजय बूरा, जगदीश तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।