{"_id":"6d94d135b275f073f9d02d0e919c5fc7","slug":"villagers-in-tention-due-to-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनौह में बसों के कम फेरे से ग्रामीण परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनौह में बसों के कम फेरे से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कनौह में सरकारी बसों के कम फेरे होने के चलते गांव की पंचायत
विज्ञापन
मंगलवार को बस डिपो में डीएम से मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से भारी
संख्या में छात्र-छात्राएं हिसार पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन कम बसों के
चलते विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में सरकारी बसों के फेरे बहुत कम हैं। कुछ बसें जो पहले चलती थीं, उनको 2 महीने पहले बंद कर दिया गया।
इससे छात्राओं का सफर करना दूभर हो गया है। 3-4 दिन पहले सुबह शाम की बसें चलाई गई थीं, लेकिन उनको फिर से बंद कर दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि डूंगर सिंह पूनिया ने बताया कि डीएम ने उकलाना से हिसार आने वाली बस को कनौह गांव के अंदर से निकालने का आश्वासन दिया है।
कुलेरी में फिर चोरी, बनी चुनौती
हिसार। गांव कुलेरी में चोरों ने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों को एक बार फिर चुनौती दी है। एसपी से मिलने के अगले दिन किसान सुभाष ने खेत में जाकर देखा तो उसके दो ट्रांसफॉर्मरों से तेल चुरा लिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना किया। सोमवार को गांव के किसान ट्रांसफार्मर तेल चोर गिरोह पर कार्रवाई करने के लिए एसपी से मिले थे।
मंगलवार की सुबह किसान सुभाष ने अपने खेत में जाकर देखा तो उसके दो ट्रांसफॉर्मरों में तेल नहीं था। किसान कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह 3-4 दिन बाद खेत में गया था। जाकर देखा कि ट्रांसफार्मर के नीचे कुछ तेेल बिखरा हुआ था।
इससे जाहिर है कि चोर फिर से तेल चोरी कर ले गए। गौरतलब है कि पिछले छह माह से कुलेरी और साबरवास के किसान तेल चोर गिरोह से परेशान हैं। कार्रवाई के लिए दोनों गांव के किसान सोमवार को एसपी से मिले थे। एसपी ने एसएचओ अग्रोहा को कार्रव्राइ के निर्देश दिए थे।