{"_id":"63c44ddd19da5c622348f52f","slug":"villagers-honored-kaliram-by-giving-51-lakh-more-scorpio-car-hisar-news-hsr652534017-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुत्रवधु हारी पंचायत चुनाव तो लोगों ने दी स्कॉर्पियो गाड़ी और 51 लाख रुपये की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुत्रवधु हारी पंचायत चुनाव तो लोगों ने दी स्कॉर्पियो गाड़ी और 51 लाख रुपये की धनराशि
Mon, 16 Jan 2023 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:30 AM IST
सार
कलीराम के सामाजिक कार्यों और 36 बिरादरी के लोगों के साथ तालमेल को देखते हुए उनको 51 लाख रुपये व स्कॉर्पियो गाड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Hisar News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के गांव खेदड़ में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत चुनाव में हारी प्रत्याशी के ससुर समाजसेवी कलीराम को 51 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी देकर 36 बिरादरी के लोगों ने सम्मानित किया। बीते 25 नवंबर को पंचायत चुनाव में हसनगढ़ की बेटी और समाजसेवी कलीराम की पुत्रवधू कोमल रानी 152 वोटों से पराजित हुईं थीं।
विज्ञापन
कलीराम के सामाजिक कार्यों और 36 बिरादरी के लोगों के साथ तालमेल को देखते हुए उनको 51 लाख रुपये व स्कॉर्पियो गाड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में जोगीराम सिहाग, रणदीप दलाल, सतेंद्र सहारण, पूर्व चैयरमैन पवन खेदड़, संजय वाल्मीकि, सत्यवान पंडित, डॉ. रघुबीर नैन, ईश्वर सिहमार, बाला देवी, प्रकाश नंबरदार, पूर्व सरपंच ब्रह्मप्रकाश, पूर्व सरपंच राजबीर गैज्जा, ताराचंद नैन, डॉ. परमजीत, डॉ. कर्मजीत सिंहमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन