फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers got angry over the dilapidated condition of PHC in Pabra and locked it

Hisar News: पाबड़ा में पीएचसी की जर्जर हालत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लगाया ताला

Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry over the dilapidated condition of PHC in Pabra and locked it
पाबड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तालाबंद करते हुए ग्रामीण। 
हिसार। उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की बिल्डिंग की जर्जर हालत को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने पीएचसी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच दर्शन सिंह, महेंद्र सिहाग, कुलदीप माढ़ा, बलवीर नंबरदार, वीरेंद्र, सोनू, मेवा सिंह, मनोज कुंडू, भरत सिंह, इंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि यह भवन वर्ष 1985 में बनाया गया था, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। भवन की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और छत टपकने लगी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कुलदीप माढ़ा ने बताया कि पाबड़ा गांव की आबादी लगभग 17,000 है। आस-पास के गांवों के लोग भी इसी केंद्र से स्वास्थ्य सेवाएं लेते हैं। लेकिन भवन की हालत खराब होने के कारण अब लोग इलाज के लिए यहां आना बंद कर चुके हैं। महिलाओं की डिलीवरी समेत अन्य जरूरी सेवाएं ठप पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में लिखित सूचना दे चुके हैं, लेकिन अब तक भवन को कंडम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन

गांव में सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई स्वयं पाबड़ा पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भवन को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही नया समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों के शांत होने के बाद पीएचसी के गेट पर लगाया गया ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed