फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers and students of Khedi Barki village staged protest by stopping roadways bus

Hisar: बसों की कमी से नाराज ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने रोकी बसें, प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2022 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं गांव से बाहर हिसार के अलग अलग संस्थानों पढ़ने के लिए जाते हैं। लेकिन सुबह आठ बजे वाली बस बंद होने से विद्यार्थी समय पर स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
Villagers and students of Khedi Barki village staged protest by stopping roadways bus
हिसार में बसें रोककर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बसों की कमी के चलते खेड़ी बर्की गांव के गुस्साए ग्रामीणों और छात्रों ने सोमवार सुबह रोडवेज की बस को रुकवाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक बस को रोके रखा। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रों व ग्रामीणों की समस्या जानी। उसके बाद ग्रामीणों को समझा कर बस को वहां से रवाना करवाया गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं गांव से बाहर हिसार के अलग अलग संस्थानों पढ़ने के लिए जाते हैं। लेकिन सुबह आठ बजे वाली बस बंद होने से विद्यार्थी समय पर स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले सुबह आठ बजे वाली बस हिसार से खेड़ी बर्की गांव तक आकर वापस हिसार जाती थी। इससे गांव के छात्र छात्राओं को फायदा था, लेकिन लॉकडाउन के बाद अब सब कुछ सामान्य हो गया है तो भी प्रशासन बस सेवा शुरू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


गांव की कई छात्राओं को मजबूर होकर पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है या फिर गांव से तीन किलोमीटर दूर बहबलपुर गांव के बस स्टैंड पर जाना पड़ता है। हाईवे होने के कारण वहां पर भी बसों का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुबह वाली बस पिछले गांवों से सवारियों से ओवरलोड होकर आती है। इससे बस में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। विद्यार्थी बस की खिड़की से लटक कर जाते हैं, जिसके चलते कई छात्राएं तो बस से नीचे गिरने से चोटिल हो चुकी हैं। प्रशासन को बस समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed