{"_id":"6851a2f745c7c5d5ec0c14e4","slug":"vijayendra-and-yogesh-will-play-in-asia-para-badminton-championship-hisar-news-c-21-hsr1005-649059-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगे विजयेंद्र व योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगे विजयेंद्र व योगेश
Tue, 17 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ ए श्रीनिवास, चीफ इंजीनियर रजनीश गर्ग व बैडमिंटन कोच।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। विद्युत नगर में स्थापित बैडमिंटन हॉल के दो खिलाड़ी विजयेंद्र और योगेश एशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। चैंपियनशिप 22 जून तक थाईलैंड में खेली जाएगी।
दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में एकल व युगल मुकाबले में भारत की तरफ से भाग लेंगे। इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएस ए श्रीनिवास ने दोनों खिलाड़ियों को थाईलैंड एशिया पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई दी और पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने विद्युत नगर में स्थापित बैडमिंटन खेल अकादमी में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए और अधिक सुविधाएं देने का आश्वासन दिया तथा बैडमिंटन हॉल को वातानुकूलित करने के लिए निर्देश दिया ताकि खिलाड़ी गर्मी में भी ठीक ढंग से अभ्यास कर सके। उन्होंने बताया की खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात बैडमिंटन कोर्ट (वुडन व सिंथेटिक), अत्याधुनिक जिम का निर्माण, रनिंग ग्राउंड व स्विमिंग पूल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
इन सुविधाओं के साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी विभाग द्वारा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए लगाए गए हैं। नर्सरी में पूरे हरियाणा से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों के कोच एवं वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
योगेश ने पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में जीत चुका कांस्य पदक
इंडोनेशिया इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश व विभाग का नाम रोशन किया है। योगेश ने हाल ही में दिल्ली में हुए पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। योगेश जींद व विजयेंद्र गांव नहला से हैं । मगर पिछले काफी समय से हिसार की विद्युत नगर की एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।