फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vigilance... District Secretariat and Court premises searched

Hisar News: सतर्कता... जिला सचिवालय और कोर्ट परिसर खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vigilance... District Secretariat and Court premises searched
हांसी कोर्ट परिसर में छानबीन करते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस - फोटो : 1
हांसी। भिवानी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद और गणतंत्र दिवस समारोह के मध्येनजर शहर थाना प्रभारी व डॉग स्क्वायड टीम ने हांसी के जिला सचिवालय और कोर्ट परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पूरे परिसर की मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी ली गई और सुरक्षा जांच की गई। हालांकि हांसी जिला सचिवालय के लिए कोई धमकी नहीं मिली और जांच के दौरान कोई संदिग्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर छानबीन की गई है और गणतंत्र दिवस पर हमेशा इस प्रकार की जांच की जाती है। अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस बल ने प्रत्येक स्थान की गहनता से जांच की ताकि किसी भी असामाजिक या शरारती गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed