फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Video of woman being beaten in Hansi goes viral

VIDEO: पड़ोसियों ने महिला को घसीट-घसीटकर पीटा, गोद में था दो महीने का मासूम

Sat, 27 Jun 2026 04:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 04:57 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और वो अपने दो महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई। 

विज्ञापन
Video of woman being beaten in Hansi goes viral
महिला को बीच सड़क जमकर पीटा, गोद में था दो महीने का मासूम - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी की एक कॉलोनी में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ महिलाएं और युवक पीड़िता के साथ सरेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में महिला को गली में घसीटा जा रहा है और बेरहमी से उसकी पिटाई की जा रही है। 
विज्ञापन


मकान में ले जाकर फिर पीटा

इसके बाद उसे जबरन खींचकर एक मकान के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग उसे फर्श पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पड़ोसियों के चंगूल से छुटाया गया। इस मारपीट में महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया हैं, जहां से उसे हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर दो पड़ोस में रहने वाली महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




दो महीने के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठी महिला

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और वो अपने दो महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वो घरेलु काम काज करती है। 24 जून के समय करीब 5 बजे वो और उसकी बहन स्कुटी पर बाजार में लगे तो उसकी पड़ोसन ललिता ने अपना मकान बनाने के लिए गली में रेती- क्रेशर डाल रखा था। दुसरी तरफ से जब वो स्कुटी को लेकर निकलने लगी तो उसकी स्कुटी के आगे बाल्टी रख दी और उसका रास्ता बन्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पड़ोसन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौच करने लगी। फिर बाद में उसे गली में पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोसी महिला के और उसके दो बेटे और एक अन्य महिला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।  पुलिस ने पिड़िता के ब्यान पर धारा 126 (2), 127 (2), 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी सुखजीत का कहना है कि बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों के आपसी विवाद है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed