फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VI student accused of making cock and beating naked for 40 minutes

छठी के छात्र को 40 मिनट मुर्गा बनाने और नग्न कर पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
VI student accused of making cock and beating naked for 40 minutes
हिसार। जिले के एक गांव निवासी महिला ने गांव के सरकारी स्कूल के अध्यापक पर उसके और उसके बेटे से मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शिक्षक ने छठी कक्षा में पढ़ने वाले उसके बेटे को 40 मिनट तक मुर्गा बनाया। इसके बाद उसे नग्न कर पीटा। वहीं, शिक्षक का आरोप है कि विद्यार्थी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा गांव के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि मंगलवार को उसके बेटे ने बताया कि स्कूल में कक्षा के दौरान चार बच्चों का झगड़ा हुआ था। उस दौरान वह भी मौके पर था। आरोप है कि अध्यापक ने उसके बेटे को बेवजह 40 मिनट मुर्गा बनाए रखा और नग्न कर पीटा। जब वह इस संबंध में बुधवार को अध्यापक से बात करने गई तो अध्यापक ने उसके साथ भी मारपीट की। आजाद नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह का कहना है कि अध्यापक ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed