{"_id":"6833756738598ae19f0b3391","slug":"very-heavy-rain-before-nautapa-with-a-drop-in-temperature-of-up-to-97-degrees-during-the-day-hisar-news-c-21-hsr1005-633782-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नौतपा से पहले हुई बहुत भारी बारिश, दिन में तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नौतपा से पहले हुई बहुत भारी बारिश, दिन में तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट
विज्ञापन
हिसार। नाैतपा शुरू होने से एक दिन पहले प्रदेश से भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इसके असर से दिन के तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट आई। तापमान में भारी गिरावट से नौतपा का पहला काफी राहत भरा गुजरा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो नौतपा के आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना रहेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अरब सागर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र से प्रचुर मात्रा में नमी वाली हवाएं पूर्व दिशा से घूमकर प्रदेश में तीन-चार दिनों से आ रही थी। वहीं 24 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के दक्षिणी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर बना। साथ ही साथ पूर्वी हवाओं के मिलन से मौसम में गरज चमक के बादलों का निर्माण हुआ। इसके असर से पंजाब और पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर और इसके बाद मध्य जिलों व देर रात को दक्षिणी व पूर्वी दक्षिणी जिलों तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान हवाओं की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। इससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई और दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए। प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ 27 और दूसरा विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर 28 मई को एक चक्रवातीय तूफान बनने से नमी वाली हवाएं प्रदेश की तरफ रूख करेंगी, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश व अधिकतम तापमान
शहर-बारिश-अधिकतम तापमान
अंबाला-43.5-32.5
हिसार-73.9-31.3
करनाल-118.0-29.0
भिवानी-3.0-38.3
सिरसा-39.0-33.0
चरखी दादरी-36.5-31.9
फरीदाबाद-25.0-35.2
गुरुग्राम-39.5-30.0
जींद-40.5-32.6
पलवल-12.0-31.9
पंचकूला-1.0-31.9
पानीपत-33.5-30.4
रेवाड़ी-39.5-29.8
रोहतक-14.5-30.8
सोनीपत-16.0-29.9