फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicle Trips Increased to Boost Frequency

Hisar News: उठान तेज करने के लिए गाड़ियों के चक्कर बढ़ाए, खरीद बंद, 50 हजार एमटी गेहूं की उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Trips Increased to Boost Frequency
अनाज मंडी हिसार।
हिसार। जिले की मंडियों में रविवार को खरीद कार्य बंद रहा जबकि उठान तेज करने के लिए गाड़ियों के चक्कर बढ़ाए गए। कड़े निर्देशों के बाद ट्रांसपोर्टरों ने लेबर और वाहनों की संख्या बढ़ाते हुए रविवार को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की उठान की। जो सामान्य दिनों की तुलना में करीब 15 हजार मीट्रिक टन अधिक है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों ने उठान में सुस्ती को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसपोर्टरों को संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हिसार मंडी में ट्रांसपोर्टरों ने गाड़ियों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी वहीं अन्य मंडियों में भी मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई और वाहनों के चक्कर दोगुने किए गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक 6 लाख 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि 3 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं की ही उठान हो पाई है। इस प्रकार करीब चार लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है। हिसार मंडी सहित कुल मिलाकर साढ़े चार लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की उठान अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मंडियों में रविवार को खरीद बंद रही। एजेंसियों ने उठान कार्य में तेजी लाई है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने अपने संसाधन, मजदूर और गाड़ियों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। रविवार को जिले से 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की उठान हुई।
- प्रकाश, मंडी नेटवर्क सुपरवाइजर, डीएम ऑफिस हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed