फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vegetable vendor attacked with stick, 10 stitches in head

Hisar News: सब्जी विक्रेता पर डंडे से हमला, सिर में लगे 10 टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor attacked with stick, 10 stitches in head
हांसी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सोनू।
हांसी। गांव सिसाय में बाइक पर सब्ज़ी बेच रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल के सिर में 10 टांके लगाने पड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव मसूदपुर के सोनू ने बताया की वह शनिवार शाम को गांव सिसाय में सब्ज़ी बेचने के लिए गया था। सब्जी बेचने के बाद वह अपनी बाइक चालू कर रहा था। उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे सोनू के सिर से खून बहने लगा। डंडा मारने वाला अज्ञात व्यक्ति वहां से भाग गया। सोनू को खून से लथ- पत देख गांव के ही एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस को सूचना दी। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। सोनू के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जिस व्यक्ति ने उस पर हमला किया, वह उसे भी नहीं जानता। सोनू ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसके 4 बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed