{"_id":"577d4d1a4f1c1b93477fa4ef","slug":"vegetable-rate-on-top-ladies-in-tourble-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी-दाल के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी-दाल के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
दाल-सब्जी के रेट पहुंचे आसमान पर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे मानसून के आगाज के बाद लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी बढ़ गई है। जोरदार बरसात के बाद महंगाई ने आम जनता का दम निकाल दिया है। दालों से लेकर सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। इससे गृहणियों का रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने की अपेक्षा तकरीबन सभी सब्जियां, दाल, तेल आदि सभी सामान के रेट बढ़कर दोगुने हो गए हैं। हाल यह है कि चीनी के भाव बढ़ने से मिठास भी फीकी हो गई। रसोई घर का जायका भी बिगड़ गया है। पिछले महीने आलू 10 से 12 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था। अब यह 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के दामों में तो रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। टमाटर पिछले महीने 15 रुपये प्रति किलो था, जो फिलहाल 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
गायब हुए खरबूजे, तरबूज
गर्मी के मौसम में सबसे अधिक बिकने वाले खरबूजे व तरबूज मार्केट से गायब हो गए हैं। बरसात के बाद इनकी आवक बंद हो चुकी है। फलों की बात करें तो बरसात का मौसम शुरू होने के बाद बाजार में आम, लीची, जामुन सबसे अधिक बिक रही है।
विज्ञापन
बरसात के बाद सब्जियों का उत्पादन आधा
तोरी, घीया, टमाटर, हरी मिर्च, भिंडी, खीरा, करेला, पेठा की हिसार शहर के आसपास रायपुर, शिकारपुर, मंगाली, आर्यनगर, सातरोड, हांसी के क्षेत्र में पैदावार होती है। जोरदार बरसात के बाद सब्जियों का उत्पादन आधे से भी कम हो गया। उत्पादन कम होने के कारण मंडी में सब्जियां कम पहुंच रही हैं।
तीन महीने तक रहेगी दिक्कत
सब्जी मंडी के थोक के विक्रेताओं को मानना है कि बरसात के मौसम में स्थानीय सब्जियों की आवक कम ही रहेगी। इस कारण बरसात के तीन महीनों में रेट बहुत ज्यादा कम नहीं होंगे। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद अक्तूबर माह से सब्जियों के रेट कम होने की उम्मीद है।
मंडी में आवक कम
नई सब्जी मंडी प्रधान मोहन लाल सैनी का कहना है कि सब्जियां, दालों व अन्य सामान के रेटों में उछाल आने का कारण बरसात है। शहर में अधिकतर सब्जियां, दाल आदि हिमाचल व यूपी से आती हैं। भारी बरसात के कारण रास्ते खराब होने से मंडी में आने वाले सब्जियों के ट्रकों की संख्या आधी हो गई है। आमतौर पर मंडी में 30 से 40 के करीब सब्जियों के ट्रक प्रतिदिन आते थे।
जुलाई व जून माह के सब्जियों के भाव की तुलना
थोक भाव (प्रति किलो के भाव)
सब्जी - रेट अब - रेट एक महीना पहले
आलू - 15 - 12
प्याज - 8 - 6
टमाटर - 60 - 15
भिंडी - 36 - 12
घीया - 32 - 15
तौरी - 22 - 12
पेठा - 8 - 6
फूल गोभी - 25 - 8
टिंडा - 23 - 15
नींबू - 70 - 60
अरबी - 40 - 30
खीरा - 15 - 9
फुटकर भाव
प्रति किलो के भाव
सब्जी - रेट अब - रेट एक महीना पहले
आलू - 20 - 10
प्याज - 12 - 8
टमाटर- 60 - 15
भिंडी - 50 - 20
घीया - 40 - 20
तौरी - 40 - 20
पेठा - 25 - 20
फूल गोभी - 40 - 15
टिंडा - 30 - 18
नींबू - 90 - 80
अरबी - 40 - 30
खीरा - 30 - 20
लहसुन - 70 - 100
खाद्य तेल-घी
सरसों - 90- 82
रिफाइंड - 80 - 75
वनस्पति घी - 70-70
चीनी - 39 - 35
दाल
अरहर - 160 - 150
उडद - 160 - 160
चना काला - 90 - 70
चना सफेद - 110 - 70
मलका - 100 - 100
राजमा - 100 - 90