{"_id":"6952c9d4c3898e5a11059a3f","slug":"vb-and-ram-ji-opposed-the-law-at-the-farmer-laborer-meeting-hisar-news-c-21-hsr1020-780107-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसान-मजदूर पंचायत में वीबी जी राम जी कानून का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसान-मजदूर पंचायत में वीबी जी राम जी कानून का विरोध
Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.इंद्रजीत सिंह व
- फोटो : रजावली माइनर का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह साथ में एक्शईएन सिंचाई दिनेश प्रताप सिंह व अन्य अफसर । स्रोत विभाग
बरवाला। अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले एसडीएम कार्यालय पर सोमवार को किसान-मजदूरों की पंचायत आयोजित हुई। संयुक्त अध्यक्षता किसान सभा बरवाला के प्रधान कर्मबीर जलंधरा, खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान डॉ. मियां सिंह बिठमड़ा और किसान सभा उकलाना के प्रधान फूल सिंह पाबड़ा ने की। मंच संचालन सचिव रोहतास राजली, किसान सभा के सचिव प्रदीप बूरा और सत्यवान रेड्ढू ने किया।
किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर कई संगठनों के नेता और पार्षद शामिल हुए। पंचायत के दौरान राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जलभराव से घरों और फसलों के नुकसान का मुआवजा तुरंत देने की मांग की गई। दूषित पानी की निकासी और मनरेगा मजदूरों को तुरंत कार्य देने की भी अपील भी की गई।
किसान-मजदूरों ने मजदूर विरोधी वीबी जी राम जी कानून का विरोध किया और इसे रोकने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। जिला प्रधान कपूर सिंह बगला और जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि 16 जनवरी को हिसार उपायुक्त कार्यालय पर जिलास्तरीय प्रदर्शन कर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।