{"_id":"65d78872f96b1397c0035f7f","slug":"vaccination-for-bcg-will-start-from-23rd-hisar-news-c-21-hsr1005-327506-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीसीजी के लिए 23 से शुरू होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीसीजी के लिए 23 से शुरू होगा टीकाकरण
विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल
हांसी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी से ग्रस्त व संदिग्ध मरीजों को शुक्रवार से बीसीजी की वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन एएनएम लगाएंगी। वहीं आशा वर्कर द्वारा बीते दिनों सर्वे में पहचान किए गए संदिग्ध मरीजों को वैक्सीन के लिए अस्पताल या पीएचसी तक लेकर आएंगी।
टीकाकरण नागरिक अस्पताल व पीएचसी में होगा। इसके लिए एएनएम की ड्यूटी लगाई गई। नागरिक अस्पताल में आशा वर्कर व एएनएम को बीसीजी के टीका करण के लिए बीते महीने ट्रेनिंग भी दी गई थी। आशा वर्कर शहर में 18 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के उन लोगों को चिह्नित करेंगी जो लोग टीबी से ग्रस्त हैं। शहर की 14 आशा वर्कर और 6 एएनएम की इस सर्वे में ड्यूटी लगाई गई थी। टीका लगाने से पहले सभी मरीजों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा।
दो आयुवर्ग में बांटा गया है
नागरिक अस्पताल में बीसीजी के टीकाकरण के लिए मरीजों को दो आयुवर्ग में बांटा गया है। 18 से 59 आयुवर्ग व 60 से ऊपर दो आयुवर्ग। 60 से ऊपर आयुवर्ग के सभी मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। 18-59 आयुवर्ग में अलग-अलग कैटेगरी में मरीजों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उनका टीबी का उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन
इन्हें लग रहा बीसीजी का टीका
इस अभियान में उन परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनके परिवार में कभी टीबी के मरीज रहे हैं। इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग, जिन लोगों को पिछले पांच वर्षों में एक बार भी टीबी हुई हो, 60 वर्ष व उससे अधिक के बुजुर्ग, धूम्रपान करने वाले लोग, पिछले तीन साल के टीबी रोगियों के संपर्क में आने वाले लोग, मधुमेह के राेगी के साथ-साथ 18 किलो प्रति वर्ग मीटर से कम बीएमआई वाले व्यक्ति भी शामिल है।