फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uprooted ATM, Lutne avoided by understanding the elderly

उखाड़ा एटीएम, बुजुर्ग की सूझबूझ से लुटने से बचा

Sat, 08 Nov 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 08 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uprooted ATM, Lutne avoided by understanding the elderly

गांव थुराना से बृहस्पतिवार की रात को चोर गिरोह ने स्टेट बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया और मशीन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि एक बुजुर्ग की सूझ-बूझ से चोर मशीन से पैसे नहीं निकाल पाए, लेकिन बैंक और एटीएम विभाग की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

गांव थुराना में लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में घुसकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात लोहे की रॉड और अन्य औजारों से एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एटीएम के पास के मकान में सोया हुआ एक बुजुर्ग प्रताप सिंह जैसे ही कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो उसने देखा कि एक युवक एटीएम के बाहर खड़ा है और कुछ युवक अंदर हैं।
विज्ञापन


यह देखकर प्रताप सिंह ने लोगाें को आवाज लगानी शुरू कर दी तो चोर दूर खड़े वाहन में सवार होकर मौके से भागने में कामयाब हो गए।

प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से इसकी सूचना एटीएम के गार्ड जसवंत को दी, जोकि दिन के समय ड्यूटी देता है।

जसवंत ने मौके पर पहुंचकर देखा और इसकी पूरी जानकारी एटीएम विभाग को दी तो विभाग के नवीन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी ने देर शाम तक इसकी सूचना पुलिस में नहीं दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस के पास लिखित और मौखिक कोई सूचना नहीं आई है।

जैसे ही इसकी शिकायत हमें मिल जाएगी तो पुलिस कार्रवाई शुरू कर चोर गिरोह को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाएगी।

ये हो चुकी हैं एटीएम लूट की वारदात
बीते सप्ताह ही पुलिस ने नारनौंद में एटीएम लूट के प्रयास में पांच लोगों को काबू किया था, जिनके पास से कुछ सामान भी बरामद किया था।

इससे करीब तीन माह पहले भी नारनौंद में खांडा मोड़ के पास एटीएम लूट का प्रयास हुआ था।
-बरवाला में बीते माह लुटेरे दो एटीएम तोड़कर चोरी कर ले गए थे लाखों की नकदी।
- तीन माह पहले लुटेरों ने जिंदल चौक के पास से चोरी किया था एटीएम।
--इन दोनों घटनाओं को अब तक पुलिस हल नहीं कर सकी।
-बुधवार को मंडी आदमपुर में रात को एटीएम का गेट तोड़कर लूट का किया गया था प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed