{"_id":"65e4a79aac1ac93b7206c61f","slug":"uproar-over-eviction-of-shop-in-rajguru-market-hisar-news-c-21-hsr1005-333989-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजगुरु मार्केट में दुकान खाली करवाने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजगुरु मार्केट में दुकान खाली करवाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में सैनी सभा ट्रस्ट की एक दुकान को खाली करवाने को लेकर रविवार दोपहर को हंगामा हो गया। दुकान संचालिका महिला ने ट्रस्ट के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों पर दुकान का ताला तोड़ने और अंदर रखे सामान को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक हंगामा होता रहा। उसके बाद दोनों पक्ष शहर थाना पहुंचे। महिला दीपिका और उसकी ननद ने ट्रस्ट के प्रधान और अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
...............................
50 साल से किराये पर ले रखी है दुकान
बड़वाली ढाणी की निवासी दीपिका ने बताया कि 50 साल से राजगुरु मार्केट में सैनी सभा ट्रस्ट की दुकान किराये पर लेकर काम कर रहे हैं। दुकान ससुर किशन लाल सैनी के नाम है। करीब 17 महीने पहले उनका देहांत हो गया। ससुर के देहांत के बाद से ट्रस्ट के सदस्य दुकान खाली करवाने को लेकर दबाव बना रहे हैं।
जब दुकान का किराया देने जाते हैं तो लेने से इन्कार कर देते हैं। काफी समय से दुकान खाली करवाने को लेकर परेशान किया जा रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोसी दुकानदार ने सूचना दी कि ट्रस्ट के प्रधान और अन्य सदस्य आए हुए हैं। जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर रखा हुआ सामान गायब था। उनका आरोप है कि प्रधान और अन्य ने ताला तोड़कर दुकान खाली करवाने को लेकर सामान निकाला है। दीपिका ने बताया कि हम किराया देने को तैयार है लेकिन ट्रस्ट की मंशा ठीक नहीं है। जब किराया देते हैं तो लेने से इन्कार कर देते हैं। इस बारे में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
दुकान नाम करवाने के लिए कहा था
सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश राडा ने बताया कि किरायेदार द्वारा 17 महीने से दुकान का किराया नहीं दिया जा रहा है। इसलिए दुकान खाली करवाई गई है। उनको दुकान अपने नाम करवाने के लिए बोला था। दुकान से जो सामान निकाला गया है उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई है। इस बारे में दोनों पक्षों को शहर थाने में बुलाया है।
दुकानदार के साथ हैं : सुरेंद्र बजाज
राजगुरु मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बजाज का कहना है कि दुकानदारों के साथ कोई ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। हम दुकानदार के साथ हैं।