फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar in the public dialogue program of Cabinet Minister Dr. Kamal Gupta

Hisar News: गांव बिठमड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के नहीं हुआ समस्याओं का निवारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the public dialogue program of Cabinet Minister Dr. Kamal Gupta
मंत्री कमल गुप्ता को अपनी समस्याएं बताते ग्रामीण
- ग्रामीणों का आरोप : मंत्री समस्याओं का निवारण करने के बजाय सरकार का महिमामंडन करने आए
विज्ञापन


उकलाना मंडी। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए गांव बिठमड़ा, खैरी और दौलतपुर में जनसंवाद किया। गांव बिठमड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान समस्याओं का निवारण न होने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि एक आदमी एक ही समस्या बताए तो इस पर ग्रामिणों ने कहा कि केवल पांच से सात लोगों की समस्या सुनने का ही कार्यक्रम था।

वहीं गांव के मियां सिंह ने मंत्री से सवाल पूछा कि 2020 -21 के पुराने मुआवजे व गुलाबी सुंडी के कारण कपास की फसल का किसानों को जो नुकसान हुआ उसका मुआवजा बीमा कंपनियों द्वारा कब दिया जाएगा तो इस पर मंत्री ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं किसान सतीश जांगड़ा ने कहा कि जो धान सरकारी रेट पर बिक रही है तो उसकी बोली करने का क्या सिस्टम है। मंत्री इसका भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें इस जनसंवाद के बारे में केवल तीन घंटे पहले ही सूचना मिलती है।
विज्ञापन

ये जनसंवाद कार्यक्रम न होकर सरकार की महिमामंडन का कार्यक्रम था। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश बिठमड़ा ने कहा कि ये जनसंवाद कार्यक्रम ना होकर जनस्वाद कार्यक्रम बन कर रह गया। मंत्री ने लोगों की समस्या ना सुनकर सरकार की बात रखने का प्रयास किया। दरअसल यह चुनावी साल है सरकार के लोग हमारे बीच अपना प्रचार करने के लिए जा रहे हैं लेकिन लोगों में सरकार की गलत नीतियों विरोध किया मंत्री लोगों की समस्या न सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे जिससे नाराज होकर सभी गांव के लोग कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed