Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar in the property tax camp, the Municipal Commissioner twice asked the security guards to throw out the complainants.

Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स शिविर में हंगामा, निगमायुक्त ने दो बार सुरक्षा गार्ड से शिकायतकर्ताओं को बाहर निकालने को कहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the property tax camp, the Municipal Commissioner twice asked the security guards to throw out the complainants.
हिसार निगम कार्यालय में बैठक में मौजूद मेयर व निगमायुक्त। 
हिसार। नगर निगम में शुक्रवार को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविर में कई बार हंगामे की स्थिति पैदा हुई। यही नहीं दो बार निगमायुक्त ने सुरक्षा गार्ड से शिकायतकर्ताओं को बाहर निकालने तक के आदेश दे डाले। हालांकि तुरंत ही मामले को शांत करवा दिया गया। करीब 4 घंटे तक लगे शिविर में 41 शहरवासी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार रात को मेयर गौतम सरदाना ने निगम अधिकारियों को शुक्रवार को प्रॉपर्टी टैक्स शिविर लगाने को कहा था। शिविर का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया था। मगर, सुबह निगम कर्मचारियों की गेट मीटिंग व प्रदर्शन के कारण शिविर 11 बजे के बाद शुरू हो सका। तब तक कुछ लोग समस्याएं लेकर निगम कार्यालय पहुंच चुके थे और शिविर शुरू होने के इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन

एक्स सर्विसमैन ने किया हंगामा
इस दौरान जवाहर नगर निवासी जोगिंद्र शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जब उनसे अधिकारियों ने समस्या पूछी तो उन्होंने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा वह निगमायुक्त से भी बदतमीजी से बात करने लगे। इस पर निगमायुक्त ने अपने गार्ड को बोलकर उसे शिविर से बाहर ले जाने कह दिया। मगर वहां मौजूद पार्षदों व अन्य लोगों ने उस व्यक्ति को शांत करवाकर बैठाया। कुछ देर बाद उन्होंने बताया कि वह एक्स सर्विसमैन है और उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स में छूट मिलती है। उसका मकान उसकी पत्नी सुशीला देवी के नाम पर है। मगर, बीच में नाम बदलकर प्रेम कुमार कर दिया, जिसे उसने ठीक करवा लिया। उसने मौजूदा वित्त वर्ष के टैक्स पर भी छूट ले ली। मगर अभी भी रिकॉर्ड में बकाया दिखा रहा है। इस पर अधिकारियों ने उसे ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। इसके बाद मौके पर ही आवेदन करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप अलग-अलग प्रॉपर्टी आईडी नहीं देंगे तो कोर्ट जाकर ले लूंगा
शिविर में पहुंचे हाउसिंग बोर्ड निवासी ओमप्रकाश महता ने अधिकारियों को बताया कि उसके पास दो फ्लैट हैं। एक उसके नाम है और दूसरा उसकी पत्नी के नाम। मगर सर्वे में दोनों फ्लैट को उसकी पत्नी के नाम दिखाया गया है और उसकी एक आईडी बना दी। बाद में उसने ठीक करवा कर दोबारा से अलग-अलग आईडी बनवा ली। मगर, अब फिर से दोनों फ्लैट उसकी पत्नी के नाम पर दर्शाए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने मेयर व निगमायुक्त को बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर में पोर्टल पर पुराना डाटा अपलोड हो गया था।
अधिकारियों ने उससे दोनों की रजिस्ट्री व अलग-अलग आईडी मांगी। इस पर वह भड़क गया और बोला कि गलती आपकी है। मुझे बार-बार परेशान क्यों कर रहे हो। इसी बीच निगमायुक्त ने सुरक्षा गार्ड को उसे बाहर ले जाने को कहा। मगर मेयर ने सुरक्षा गार्ड को रोक दिया। मेयर ने कहा कि आप लड़ने आए हो या समस्या का समाधान करवाने। अगर लड़ना है तो मंत्रीजी के पास जाओ। पॉलिसी वहीं से बनती हैं। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि आप अलग-अलग आईडी नहीं देंगे तो मैं कोर्ट जाकर ले लूंगा। इसके बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया।
शिकायतकर्ता बोली-43 साल से रह रहे हैं पर रजिस्ट्री नहीं, मेयर बोले-सरकार को भेजा

शिविर में पहुंची भारत नगर निवासी महिला मुकेश ने बताया कि टैक्स रिकॉर्ड में उसकी जगह किसी धर्मवीर का नाम आ रहा है। इस पर अधिकारियों ने महिला से मकान की रजिस्ट्री मांगी। महिला ने बताया कि वह 43 साल से उस जगह पर रह रहे हैं, लेकिन उनके पास रजिस्ट्री नहीं है। सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनीवासियों के पास रजिस्ट्री नहीं है, क्योंकि वह जगह वक्फ बोर्ड की है। इस पर मेयर ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले को सरकार के पास भेजा जाए।

आजाद नगर निवासी नाम से सरनेम हटा दो, अधिकारी बोले-कार्ड का प्लॉट है पहले रजिस्ट्री करवाओ

शिविर में पहुंचे आजाद नगर निवासी चांदीराम ने बताया कि रिकॉर्ड में उसके नाम के साथ सरनेम बूरा भी लगा हुआ है, जो उसे हटवाना है। पहले रिकॉर्ड में सरनेम नहीं लिखा हुआ था। रिकॉर्ड चेक करने पर अधिकारियों ने बताया कि पहले भी आपके नाम के साथ सरनेम लगा हुआ है। वैसे ही आपका कार्ड का प्लॉट है। सरकार इसे सबूत नहीं मानती। पहले आप रजिस्ट्री करवाकर आओ। मेयर ने इस मामले को भी सरकार को भेजने को कहा।


मेयर बोले-हर सप्ताह लगाए जाएंगे शिविर
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शिविर में काफी लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। अब हर सप्ताह यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जिन लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ, उन लोगों की वीडियो बनाई गई। बैठक में पार्षद अनिल जैन, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद भूप सिंह रोहिला, पार्षद पिंकी शर्मा, पार्षद उमेद खन्ना, पार्षद विनोद ढांडा, डीएमसी वीरेंद्र सहारण, सचिव दीपक कुमार, बीआई सुमित ढांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed