फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uniwercty hariyana budget 2021

एचएयू को प्रदेश में सबसे अधिक बजट मिला

Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uniwercty hariyana budget 2021
प्रदेश सरकार ने इस बार विश्वविद्यालयों के बजट में कोई खास इजाफा तो किया नहीं, इसके उलट कई विश्वविद्यालयों का बजट जरूर कम कर दिया। जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी का बजट 2019-20 की अपेक्षा 5 करोड़ घटाकर 20 करोड़ किया गया। भिवानी की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी का बजट 51 करोड़ से घटाकर 35 करोड़ रुपये किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बजट हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) को 650 करोड़ आवंटित हुआ। बजट में इस बार पीएफ और पेंशन के चलते करीब 15 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक बजट पाने के मामले में दूसरे नंबर पर भी हिसार का ही लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) है। लुवास को 270 करोड़ रूपये मिले, जबकि पिछले साल 2019-20 के बजट में 146.55 करोड़ और 2020-21 में 281 करोड़ बजट आवंटित हुआ था। हालांकि कोरोना संकट के बीच संशोधित बजट 205.49 करोड़ का था। हिसार शहर के तीसरे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) की बात करें तो इस विवि के बजट में भी मामूली इजाफा किया गया है और यह 95 लाख से बढ़कर 95.25 लाख हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य विश्वविद्यालयों का बजट -
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विवि हिसार - 270 करोड़।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - 650 करोड़।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा - 95 करोड़।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय - 180 करोड़।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय - 50 करोड़।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय - 95.25 करोड़।
दीनबंधु सर छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल - 97 करोड़।
वाईएमसीए फरीदाबाद - 42.0 करोड़।
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट - 30 करोड़
सीडीएलयू सिरसा - 35 करोड़।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर - 45 करोड़
आईजी विश्वविद्यालय मीरपूर, रेवाड़ी - 15 करोड़।
डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी - 35 करोड़।
सीबीएलयू भिवानी - 35 करोड़।
सीआरएसयू जींद - 20 करोड़।
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत यविश्वविद्यालय कैथल - 30 करोड़।
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र - 20 करोड़।
बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल - 85 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed