Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union held a meeting regarding suspended class IV employee in Hisar Municipal Corporation

हिसार नगर निगम: सस्पेंड किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लेकर यूनियन ने की मीटिंग, प्रशासन को दी चेतावनी

Fri, 15 Sep 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में नगर निगम के सभी कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान सस्पेंड किए गए कर्मचारी सुनील ने बताया कि निगम प्रशासन ने मेरा पक्ष सुने बिना ही मेरे खिलाफ कार्रवाई कर दी जो सरासर गलत है।

विज्ञापन
Union held a meeting regarding suspended class IV employee in Hisar Municipal Corporation
हिसार नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में सस्पेंड किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लेकर शुक्रवार सुबह नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी यूनियन ने बैठक की। इस दौरान फैसला लिया गया कि अगर निगम प्रशासन में कर्मचारियों को सोमवार शाम 5 बजे तक बाहर नहीं किया तो मंगलवार से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि 12 सितंबर को डीएमसी कार्यालय में तैनात बेलदार सुनील को सस्पेंड कर दिया। कर्मचारी पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा से बदतमीजी करने का आरोप था। ललित शर्मा ने मामले की शिकायत निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से की थी।

विज्ञापन


कर्मचारी बोला मेरा पक्ष सुने बिना ही मुझ पर कार्रवाई कर दी
शुक्रवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में नगर निगम के सभी कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान सस्पेंड किए गए कर्मचारी सुनील ने बताया कि निगम प्रशासन ने मेरा पक्ष सुने बिना ही मेरे खिलाफ कार्रवाई कर दी जो सरासर गलत है। इस पर यूनियन में फैसला किया कि नगर निगम के सभी कर्मचारी सस्पेंड किए गए कर्मचारियों के हक में खड़े होंगे और उसके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही फैसला किया कि वह निगम प्रशासन को शाम 5:00 बजे तक का समय देते हैं। अगर सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो वह मंगलवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed