{"_id":"66d8e95311e1ab79850758b4","slug":"uniform-torn-to-spo-in-aryanagar-and-indecency-with-policeman-in-choudharywas-hisar-news-c-21-hsr1007-456836-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आर्यनगर में एसपीओ को वर्दी फाड़ी और चौधरीवास में पुलिसकर्मी से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आर्यनगर में एसपीओ को वर्दी फाड़ी और चौधरीवास में पुलिसकर्मी से की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आर्यनगर में मंगलवार रात ईआरवी पर तैनात एसपीओ से कुछ लोगों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। वहीं, चौधरीवास में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ईएसआई राजेश ने बताया कि ईआरवी 330 पर इंचार्ज तैनात है। उसके साथ एसपीओ हरजीत है। रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि गांव आर्यनगर में छबील दास के साथ उसका बेटा सुभाष मारपीट कर रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जब युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने ईएसआई और एसपीओ हरजीत के साथ अभद्रता की। फिर आरोपी युवक ने हरजीत को चोटें मारी और वर्दी फाड़ दी। सरकारी गाड़ी में लगा वायरलैस सेट तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
..............................
चौधरीवास में व्यक्ति ने नशे में पुलिस कर्मियों को गालियां दी
ईआरवी 329 के इंचार्ज ईएसआई जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव चौधरीवास के शेर सिंह ने डायल 112 कॉल की थी। जब मौके पर पहुंचे तो शेर सिंह शराब के नशे में धुत था। वह बार-बार हमें कहने लगा कि तुम लेट क्यूं आए और गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसे पकड़ लिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।