फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ultimatum until the 15th; if demands are not met, a sit-in protest will be held at the depot on the 17th.

Hisar News: 15 तक का अल्टीमेटम, मांगें न मानीं तो 17 को डिपो में देंगे धरना

Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum until the 15th; if demands are not met, a sit-in protest will be held at the depot on the 17th.
हिसार। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों पर 15 सितंबर तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सांझा संघर्ष समिति 17 सितंबर को हिसार डिपो में गेट मीटिंग कर महाप्रबंधक कार्यालय के खिलाफ धरना शुरू करेगी। शनिवार को समिति में शामिल सभी यूनियनों के पदाधिकारियों की डिपो परिसर में हुई संयुक्त बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

समिति के अनुसार, एक सितंबर को दिए गए नोटिस में कर्मचारियों की लंबित वित्तीय मांगों, विभिन्न भत्तों, कौशल परिचालकों के वेतन और रात्रि भत्ते समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बैठक में वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए पांच कमरों की व्यवस्था और बसों की चेकिंग के लिए बड़ा डग (बसों की जांच के लिए बनाया गया गड्ढा) बनाने की मांग पर भी चर्चा हुई। समिति पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति कथित लापरवाही पर रोष जताया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed