{"_id":"686eba0725cbd5e33e09e9e4","slug":"ujjwal-drishti-yojana-will-start-from-gju-tomorrow-minister-aarti-rao-will-distribute-spectacles-hisar-news-c-21-hsr1020-663268-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कल जीजेयू से शुरू होगी उज्ज्वल दृष्टि योजाना, मंत्री आरती राव वितरित करेंगी चश्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कल जीजेयू से शुरू होगी उज्ज्वल दृष्टि योजाना, मंत्री आरती राव वितरित करेंगी चश्मे
Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हिसार। दृष्टि हीनता को जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उज्ज्वल दृष्टि योजना शुरू की जा रही है। इस योजना की शुरुआत गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 11 जुलाई से होगी। इस अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरत होने पर उन्हें निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। नागरिक अस्पताल में 7000 हजार चश्मे विभाग की तरफ से पहुंच गए हैं। अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री आरती राव करेंगी। कार्यक्रम के लिए अभी तक 100 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
इस योजना में स्कूल जाने वाले बच्चों की आंखों की भी जांच के साथ ही अगर उन्हें चश्मे की जरूरत है तो वो दिए जाएंगे। इससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही कार्यक्षमता बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बेहतर होंगे।
नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि योजना के लिए 45 से 60 साल के व्यक्तियों व बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बच्चों व बुजुर्गों की आंखों की जांच करने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. विजय ने बताया कि उम्र के साथ-साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है,ऐसे में 40 साल से अधिक आयु के लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगती है जिसे वे मोतियाबिंद समझने लगते हैं। ऐसे लोगों की जांच कर उन्हें ये चश्मे वितरित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान के तहत 11 जुलाई से नागरिक अस्पताल में 40 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच के हिसाब से चश्मों का वितरण निशुल्क किया जाएगा। जीजेयू में होने वाले इस कार्यक्रम में कुछ बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को मंत्री आरती राव चश्मे देंगी।
- डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ