{"_id":"65a3b07a456eb4ccfa065e05","slug":"two-youths-riding-a-bike-snatched-the-phone-from-the-girl-hisar-news-c-21-hsr1020-299482-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाइक सवार दो युवकों ने युवती से फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाइक सवार दो युवकों ने युवती से फोन छीना
विज्ञापन
हिसार। पीएलए एरिया में सामुदायिक केंद्र के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे बाइक पर सवार दो युवकों ने एक युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद कैंप चौक की तरफ फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सुलखनी गांव की रहने वाली करीना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह पटेल नगर में अपनी बहन के पास आई थी। दोपहर करीब 3 बजे बहन से मिलने के बाद वापस पैदल कैंप चौक की तरफ जा रहे थे। साथ में मेरा 13 साल का भाई कर्ण भी था। जब सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर मेरे साथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
चालक को पीटकर नकदी, मोबाइल और 60 लीटर डीजल लूटा
हिसार। पुरानी बरवाला चुंगी के पास शुक्रवार अलसुबह 3 बजे चार युवकों ने कैंटर चालक को बेरहमी से पीटा। मारपीट करने के वाले युवक चालक से नकदी, मोबाइल फोन और 60 लीटर डीजल लूट कर ले गए। इस संबंध में जींद जिला के सफीदों के रहने वाले अजीत ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट और नकदी लूटने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सफीदों निवासी अजीत ने बताया कि वह कैंटर पर चालक की नौकरी करता है। उसने बताया कि 9 जनवरी को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से कैंटर में रुई भरकर बरवाला जा रहा था। 11 जनवरी को यहां आकर कैंटर मालिक से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी आ रहा हूं। उस समय तक बरवाला चुंगी के पास मंदिर के नजदीक इंतजार करो। शाम 7.30 बजे चौक पर आकर रुक गया। फिर से मालिक के पास फोन किया, लेकिन मालिक ने फोन नहीं उठाया। अलसुबह तीन बजे चार युवक आए। युवकों ने कैंटर के शीशे तोड़ दिए उसके बाद मारपीट की। जेब से सात हजार की नकदी, मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं कैंटर से 60 लीटर डीजल निकाल कर मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।