फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths broke the locks of 4 shops in 40 minutes, took cash and goods from one

Hisar News: दो युवकों ने 40 मिनट में तोड़े 4 दुकानों के ताले, एक से नकदी व सामान ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths broke the locks of 4 shops in 40 minutes, took cash and goods from one

विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में रविवार अलसुबह बाइक सवार दो युवकों ने 40 मिनट में एक के बाद एक चार दुकानों के ताले तोड़ डाले। चोर एक दुकान में नकदी और अन्य सामान चुराने में कामयाब रहे। वहीं, एक दुकान के ताले तोड़ने के शोर से अंदर सो रहा कर्मी जाग गया। इसके बाद चोर भाग निकले।
इसके अलावा सीमेंट के दो गोदामों में चोरों को कुछ नहीं मिला। किराना स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। मंगलवार को दुकानदार आजाद नगर व्यापार मंडल के प्रधान सोमबीर श्योराण के नेतृत्व में आजाद नगर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

आजाद नगर की गली नंबर एक स्थित किराना की दुकान में करीब चार बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर काले रंग की बाइक पर आए थे। दोनों ने चादर ओढ़ी हुई थी और सिर पर टोपी पहनी थी। एक युवक दुकान के ताले तोड़ने गया तो दूसरा निगरानी करता नजर आया। करीब साढ़े तीन मिनट तक यहीं सिलसिला चलता है। इसके बाद लोहे की रॉड से ताले तोड़ कर चोर दुकान के अंदर गए और 50 हजार रुपये व 20 सिगरेट के पैकेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आजाद नगर के मुख्य बाजार स्थित ऑल मार्ट में चार बजकर 36 मिनट पर दोनों युवकों ने दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़े। इसके बाद शटर उठाकर एक चोर अंदर घुसने लगा। शोर सुनकर दुकान में सो रहा कर्मी आया और चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। इसके अलावा सीमेंट के दो गोदामों में चोरो को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed