फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths arrested for breaching the dignity of examination, two mobiles recovered

परीक्षा की गरिमा भंग करने पर दो युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for breaching the dignity of examination, two mobiles recovered
पेपर मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
बौंदकलां। परीक्षा केंद्र के बाहर युवक के फोन में मिले प्रश्नपत्र और आंसर-की मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को बारहवीं इतिहास का पेपर था। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने बौंदकलां के परीक्षा केंद्र महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण किया। उस दौरान बोर्ड फ्लाइंग को परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद एक युवक के मोबाइल में प्रश्नपत्र और आंसर-की मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान बौंदकलां निवासी योगेश और दीपक के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया और आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed