{"_id":"62604f1570099829bc6fffdb","slug":"two-youths-arrested-for-breaching-the-dignity-of-examination-two-mobiles-recovered-hisar-news-hsr629609896","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की गरिमा भंग करने पर दो युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की गरिमा भंग करने पर दो युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पेपर मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। परीक्षा केंद्र के बाहर युवक के फोन में मिले प्रश्नपत्र और आंसर-की मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि मंगलवार को बारहवीं इतिहास का पेपर था। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने बौंदकलां के परीक्षा केंद्र महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण किया। उस दौरान बोर्ड फ्लाइंग को परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद एक युवक के मोबाइल में प्रश्नपत्र और आंसर-की मिली थी।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान बौंदकलां निवासी योगेश और दीपक के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया और आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।