फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two Young boy died in a road accident

Haryana: बेलर मशीन से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की हुई मौत, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

Wed, 15 Oct 2025 10:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौंद
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौंद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 10:43 PM IST
सार

नारनौंद-बुडाना रोड पर बुधवार शाम बेलर मशीन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two Young boy died in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौंद-बुडाना रोड पर बुधवार शाम बेलर मशीन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।

विज्ञापन


बाइक के उड़े परखच्चे

यह हादसा लोहान भट्ठे के पास हुआ। बेलर मशीन बुडाना की तरफ से नारनौंद की ओर जा रही थी कि तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक पर गांव बुडाना निवासी 29 वर्षीय सोमबीर और उसका साथी 30 वर्षीय सोहन उर्फ तोता सवार थे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सोमबीर और सोहन को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोमबीर पेंटर था। वह काम खत्म करके शाम को घर लौट रहा था, जबकि सोहन उर्फ तोता अविवाहित था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। वहां वीरवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed