फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two smugglers ten year imprisonment

दो तस्करों को दस-दस साल की कैद

Fri, 29 Nov 2013 07:06 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers ten year imprisonment
चूरापोस्त तस्करी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश आरपी गोयल की अदालत ने दो मादक पदार्थ तस्करों को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


दोनों को दस-दस साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना राशि अदा न करने पर दोनों को दो-दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।



मामले के अनुसार थाना डिंग पुलिस ने 2010 में गांव कैरावाली निवासी अजय कुमार और  जितेंद्र कुमार को 70 किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा पेश सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


साथ ही अदालत ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया। जुर्माना राशि अदा न करने पर दोनों को दो-दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed