{"_id":"69581e134a7430f01000019a","slug":"two-smugglers-and-a-supplier-arrested-with-1-kg-175-grams-of-hashish-hisar-news-c-21-hsr1020-782814-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 1 किलो 175 ग्राम चरस समेत दो तस्कर और सप्लायर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 1 किलो 175 ग्राम चरस समेत दो तस्कर और सप्लायर काबू
विज्ञापन
हिसार। सीआईए स्टाफ हिसार ने थाना एचटीएम क्षेत्र में 1 किलो 175 ग्राम चरस के साथ भगत सिंह नगर निवासी राहुल और रामपुरा मोहल्ला निवासी हरिओम उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने हिमाचल से सप्लायर सूरज अंग्रेजा उर्फ खबीब का नाम लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 हजार रुपये और एक फोन बरामद किया।
एएसआई मांगेराम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए एयरपोर्ट चौक एचटीएम थाना रोड पर तैनात थी। सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं और जिला वन विभाग कार्यालय के पास खड़े हैं। इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची और राहुल व हरिओम को शक के आधार पर पकड़ा और 1 किलो 175 ग्राम चरस बरामद की। थाना एचटीएम में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।