फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two sewage treatment plants will be built in the city at a cost of 768.2 million, the Public Health Department has floated a tender.

Hisar News: शहर में 76.82 करोड़ की लागत से बनेंगे दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनस्वास्थ्य विभाग ने लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two sewage treatment plants will be built in the city at a cost of 768.2 million, the Public Health Department has floated a tender.
हिसार। शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जल्द ही दो और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेंडर लगा दिया है, जो 5 दिसंबर को खुलेगा। इनके निर्माण पर 76.82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
विज्ञापन


अमृत टू योजना के तहत शहर में सीवर संबंधी कार्यों के लिए इस बार 236 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। योजना के तहत शहर में दो एसटीपी का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। एक एसटीपी का निर्माण ऋषि नगर में किया जाएगा, जिसकी क्षमता 25 एमएलडी की होगी, जबकि दूसरा एसटीपी कैमरी रोड पर बनाया जाएगा, जो 10 एमएलडी की क्षमता का होगा। इसके साथ ही 4 इनलेट पंपिंग सिस्टम का भी निर्माण किया जाएगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार निर्माण करने वाली एजेंसी को 5 साल तक इसका संचालन व रखरखाव भी करना होगा।
विज्ञापन


-------------------

यूं पड़ी नए एसटीपी की जरूरत
अधिकारियों के अनुसार एसटीपी अगले 15 साल की जरूरत के हिसाब से बनाए जाते हैं। फिलहाल ऋषि नगर व कैमरी रोड पर बने एसटीपी की फिलहाल पूरी क्षमता का उपयोग किया जा रहा है। अब ये प्लांट इससे ज्यादा सीवर के पानी को उपचारित नहीं करते सकते। इसी को देखते हुए अब यहां नए एसटीपी बनाने की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
शहर में बने जनस्वास्थ्य विभाग के एसटीपी

- ऋषि नगर 40 एमएलडी
- गंगवा 15 एमएलडी
- गंगवा 5 एमएलडी
- सातरोड 8 एमएलडी
- कैमरी रोड 4 एमएलडी
---------------
ये हैं एसटीपी के फायदे

सीवर में घरों, उद्योगों, होटलों आदि जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों से निकलने वाला अपशिष्ट जल शामिल होता है। एसटीपी संयंत्र इस अपशिष्ट जल को उपचारित करके उसे निपटान के लिए सुरक्षित बनाता हैं। एसटीपी से उपचारित हुए जल का इस्तेमाल खेती में सिंचाई के लिए भी किया जा सकता है। अगर बिना उपचारित किए ही सीवर के पानी का इस्तेमाल सिंचाई आदि के कार्यों में किया जाता है तो उससे पैदा होने वाली फसल कई गंभीर बीमारियों का कारण बनेगी।
--------------------

6 डिस्पोजल का भी किया जाएगा निर्माण

इसके अलावा अमृत टू योजना में 6 डिस्पोजल का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है। ये डिस्पोजल जहाजपुल, सेक्टर 9-11 के पास वैध हुईं कॉलोनियों में बनाए जाएंगे। साथ ही करीब 60 किलोमीटर की सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी, जिसमें 40 साल पुरानी लाइन को बदला जाएगा और नई वैध हुईं कॉलोनियों में लाइन बिछाई जाएगी। इन कार्यों के टेंडर भी जल्द लगाए जाएंगे।

----------------

ईंटों की बनीं सीवर लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी

उधर, शहर में ईंटों की बनीं 40 साल पुरानी सीवर लाइन की सीआईपीपी तकनीक से मजबूतीकरण का कार्य चल रहा है। फिलहाल राजगढ़ रोड पर यह कार्य जारी है। इसके अलावा आईजी चौक से कोर्ट तक, कैमरी रोड पर 33 फुटा रोड पर 4 एमएलडी एसटीपी तक, मिल गेट रोड पर मिल गेट से सिविल अस्पताल तक, डीएन कॉलेज से ऋषि नगर एसटीपी तक और पुरानी सब्जी मंडी चौक से जहाजपुल चौक तक सीवर लाइनों का मजबूतीकरण किया जाएगा। इन लाइनों की लंबाई करीब 17 किलोमीटर है।
--------------------
पुरानी सब्जी मंडी व विराट नगर में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों की होगी मरम्मत
विभाग ने पुरानी सब्जी मंडी व विराट नगर में काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइनों की मरम्मत के लिए भी टेंडर लगाया है। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण इन दोनों एरिया में लोगों को सीवर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सब्जी मंडी चौक पर 600 एमएम की सीवर लाइन बदली जाएगी जिस पर करीब 17 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है, जबकि विराट नगर में सीवर लाइन की मरम्मत पर करीब 8 लाख रुपये खर्च आएगा।

----------------
अमृत टू योजना के तहत शहर में दो एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दोनों एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - बलकार सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed